फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Inspector accused of raping a teenager in the police station kept changing sides all night

Lalitpur News: रातभर करवटें बदलता रहा थाने में किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी इंस्पेक्टर

Sat, 25 May 2024 01:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Inspector accused of raping a teenager in the police station kept changing sides all night
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सुप्रीम कोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद न्यायालय में आत्मसमर्पण कर जेल जाने वाला थाने में किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपी इंस्पेक्टर बैरक नंबर पांच में रखा गया है। जेल में पहली रात वह करवटें बदलता रहा।
वर्ष 2022 में थाना पाली प्रभारी निरीक्षक तिलकधारी सरोज पर शिकायत करने आई किशोरी के साथ थाने में ही दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद आरोपी इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। 2 मार्च 2023 को उच्च न्यायालय प्रयागराज ने इंस्पेक्टर को जमानत दे दी थी। जेल से बाहर आने के बाद उसे सीतापुर ट्रेनिंग सेंटर में तैनाती दे दी गई थी। इस जमानत के खिलाफ पीड़िता ने एक स्वयं सेवी संस्था की मदद से सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई थी। सुप्रीम कोर्ट ने तीन मई को आरोपी इंस्पेक्टर तिलकधारी की उच्च न्यायालय प्रयागराज से मिली जमानत रद कर दी थी। इसके बाद अपर सत्र/विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) ने गैर जमानती वारंट जारी किया था।
विज्ञापन

23 मई को आरोपी इंस्पेक्टर ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। यहां से उसे जेल भेज दिया गया था। उसे बैरक नंबर पांच में रखा गया है। पहली रात वह करवटें बदलता रहा, जबकि दूसरे दिन शुक्रवार को सामान्य नजर आया। बैरक के साथी बंदियों से बातचीत की और नित्य क्रिया कर भोजन-पानी किया। जेल प्रशासन द्वारा आरोपी इंस्पेक्टर पर नजर रखी जा रही है। जेल के अधिकारियों के अनुसार आरोपी इंस्पेक्टर आम बंदियों की तरह रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed