{"_id":"648f4b8329e25a13ca028559","slug":"inspection-of-land-for-hi-tech-jail-lalitpur-news-c-11-1-118092-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: हाईटेक जेल के लिए जमीन का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: हाईटेक जेल के लिए जमीन का किया निरीक्षण
Sun, 18 Jun 2023 11:52 PM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Sun, 18 Jun 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
130 एकड़ में ब्लॉक जखौरा के ग्राम बुढ़वार में बननी है जेल
सेंट्रल और जिला जेल बनेगी, तीन हजार बंदी रखे जा सकेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में प्रस्तावित हाईटेक जेल का निर्माण अब जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। हाल ही में आर्किटेक्ट गौतम झा ने जेल के लिए चयनित गई भूमि का निरीक्षण किया। वह अपनी रिपोर्ट शासन को प्रस्तुत करेंगे।
जिले से करीब सात से आठ किलोमीटर दूर बुढ़वार में प्रदेश की हाईटेक जेल बनना प्रस्तावित है। 130 एकड़ में बनने वाली जेल के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। यहां पर दो जेल बनाई जानी हैं। जिसमें एक सेंट्रल जेल होगी, इसमें बंदियों की क्षमता दो हजार होगी। दूसरी जिला जेल बनेगी, इसकी क्षमता एक हजार बंदी की होगी। प्रस्तावित हाईटेक जेल का निर्माण अब जल्द ही शुरू होने वाला है।
इसके लिए हाल ही में चयनित जमीन का निरीक्षण शासन स्तर से आए आर्किटेक्ट ने किया। उन्होंने यहां की भौगोलिक स्थिति देखने के साथ-साथ मिट्टी की गुणवत्ता को भी परखा। निरीक्षण के बाद तैयार की गई रिपोर्ट को आर्किटेक्ट शासन के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
बताया गया कि इसके बाद जेल की डिजायन तैयार कराई जाएगी और ले-आउट बनवाया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार कागजी कार्रवाई पूर्ण होने के बाद जनपद में हाईटेक जेल का निर्माण दो से तीन माह के अंदर शुरू हो जाएगा।
--
200 बंदियों के लिए रहेगी हाई सिक्योरिटी जेल
130 एकड़ में बनने वाली हाईटेक जेल में जहां सेंट्रल व जिला जेल बनाई जाएगी। वहीं 200 बंदियों के लिए हाई सिक्योरिटी जेल भी बनाई जाएगी। यह हाई सिक्योरिटी जेल आधुनिक सुविधाओं से लैस रहेगी।
--
जिला कारागार में बन सकता है नारी बंदी गृह
अभी जिला कारागार में करीब 180 बंदी को रखने की क्षमता है। जिसमें 150 पुरुष व 30 महिला बंदी को रखा जा सकता है। वर्तमान में यहां पर करीब 430 बंदी निरुद्ध चल रहे हैं। जिसमें कुछ सजायाफ्ता तो कुछ विचाराधीन बंदी शामिल हैं। बुढ़वार में हाईटेक जेल बन जाने के बाद जिला कारागार को नारी बंदी गृह बनाने का प्रस्ताव प्रशासन ने शासन को भेजा हुआ है। हालांकि अभी इस प्रस्ताव को शासन ने मंजूर नहीं किया है।
-- --
ग्राम बुढ़वार में प्रस्तावित हाईटेक जेल निर्माण के लिए जमीन का निरीक्षण आर्किटेक्ट ने किया है। वह अपनी रिपोर्ट शासन को देंगे। दो से तीन माह में हाईटेक जेल का निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
-लाल रत्नाकर सिंह, जेल अधीक्षक