फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Innovation fairs will be organized in schools, new experiments will be encouraged

Lalitpur News: विद्यालयों में लगेंगे नवाचार मेले, नव प्रयोगों को दिया जाएगा बढ़ावा

Wed, 04 Sep 2024 02:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Innovation fairs will be organized in schools, new experiments will be encouraged
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। विद्यालयों में गुणवत्ता परक शिक्षा देने के लिए शासन की ओर से तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। अब परिषदीय स्कूलों में नव प्रयोगों को बढ़ावा देने के लिए नवाचार मेले आयोजित किए जाएंगे। शिक्षकों की ओर से पढ़ाई में किए जा रहे नव प्रयोगों को प्रदर्शित किया जाएगा। विद्यालय एक-दूसरे के अच्छे नव प्रयोगों को लागू करेंगे।
जिले में 1357 परिषदीय विद्यालय व कंपोजिट विद्यालय हैं। इनमें करीब 1.36 लाख छात्र-छात्राएं हैं। सरल विधि से पढ़ाई के लिए शिक्षक नए-नए प्रयोगों के जरिये बच्चों को शिक्षण कार्य कराते हैं। बड़ी संख्या में ऐसे शिक्षक हैं, जो कठिन से कठिन पाठ को भी छात्रों को आसानी से समझा देते हैं। वह विभिन्न प्रकार के माडल तैयार कर विद्यार्थियों को बेहतर ढंग से शिक्षण कार्य करा रहे हैं। ऐसे शिक्षकों की प्रतिभा का लाभ दूसरे विद्यालय के भी शिक्षक ले सकें, इसके लिए शासन ने विद्यालयों में नव प्रयोगों को बढ़ावा देने की पहल की है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि नव प्रयोगों को लेकर नवाचार मेले आयोजित कराए जाएंगे। इसकी प्रक्रिया में विभाग जुटा हुआ है।
विज्ञापन

-----
ज्ञान के आदान प्रदान को लेकर होगा संवाद
ब्लॉक स्तर पर ज्ञान के आदान प्रदान को लेकर शिक्षकों के बीच संवाद कार्यक्रम होगा। यह कार्यक्रम दो दिन चलेगा। इस कार्यक्रम में शिक्षक शिक्षण कार्य के लिए किए जा रहे नव प्रयोगों को लेकर आपस में चर्चा करेंगे। शिक्षकों को अच्छे नव प्रयोगों के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed