फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Innocent dies after being crushed by tractor, maternal grandmother came on Makar Sankranti

ट्रैक्टर से कुचलकर मासूम की मौत, मकरसंक्रांति पर आया था ननिहाल

Sun, 23 Jan 2022 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Innocent dies after being crushed by tractor, maternal grandmother came on Makar Sankranti
मड़ावरा (ललितपुर)। थाना मड़ावरा क्षेत्र के ग्राम सौंरई में ननिहाल में घर के बाहर खेल रहे बालक की ट्रैक्टर से कुचल दिया, जिस पर परिजन उसे उपचार के लिए मड़ावरा स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर थाना मड़ावरा पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

थाना बानपुर अंतर्गत कस्बा बानपुर निवासी जित्तू (03) पुत्र जगदीश कुशवाहा बीते दिनों मकर संक्रांति पर अपनी मां वर्षा कुशवाहा के साथ थाना मड़ावरा क्षेत्र के ग्राम सौंरई में अपनी ननिहाल आया था। शनिवार को दोपहर में जब जित्तू ननिहाल में ही घर के बाहर खेल रहा था, तभी वहां मिट्टी से लदा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक द्वारा पीछे की ओर बैक करने लगा और इसी दौरान ट्रैक्टर का पहिया घर के बाहर खेल रहे जित्तू के ऊपर चढ़ गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देख परिजन तत्काल बाहर आए और चीखते चिल्लाते हुए उसे उठाया और गंभीर हालत में उपचार के लिए मड़ावरा स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मड़ावरा पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृत बालक का पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed