फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Inlegall khanan in lalitpur

रोक के बाद भी जारी है अवैध खनन

Sun, 23 Feb 2020 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Inlegall khanan in lalitpur
कैप्सन - 3 - डंपर भरती जेसीबी मशीन - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। ग्राम सभाओं की जमीन पर रोक के बावजूद भी अवैध खनन किया जा रहा है। इसे योजनाबद्ध तरीके से अंजाम देकर शासन को राजस्व का चूना लगाया जा रहा है, वहीं खनन कारोबारी मालामाल हो रहे हैं।
विज्ञापन

पहले खाली पड़ी सरकारी जमीन के आसपास के किसानों से मिट्टी उठाने की लिखा-पढ़ी कराई जाती है और फिर इसके बाद सरकारी जमीनों का दोहन शुरू हो जाता है। इससे ठेकेदारों को अपने बचाव का रास्ता भी मिल जाता है और किसानों को लिखा-पढ़ी के एवज में कुछ रकम मिल जाती है। इससे ग्राम सभा की जमीनों का वजूद समाप्त होता जा रहा है।
विज्ञापन

झांसी से बीना के मध्य रेलवे की तीसरी लाइन डालने का कार्य चल रहा है। इसके लिए जमीन समतलीकरण का कार्य भी हो रहा है, जिसमें भारी मात्रा में मिट्टी का उपयोग हो रहा है। क्षेत्र में किसानों के पास अनुपयोगी जमीन बहुत कम रह गई है। केवल ग्रामसभा की जमीन खाली पड़ी है। इस कारण ठेकेदारों के पास रेलवे की जमीन समतल करने के लिए केवल किसानों की जमीन ही शेष बचती है। सरकारी जमीन बिना विभागीय अनुमति के उठा नहीं सकते हैं। इतनी अधिक मिट्टी की अनुमति देना विभागीय बूते की बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में हकीकत आ सकती है सामने
इस कार्य में खरीदी गई जमीनों के रिकार्ड की जांच कराई जाए तो हकीकत सामने आ सकती है। क्योंकि, जिन किसानों से लिखा-पढ़ी दिखाई जा रही है, उनके खेतों में पहले की भांति ही फसलें लहलहा रही हैं।
- अभी मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। मैं पूरे मामले को दिखवाता हू़ं। किसी भी दशा में सरकारी जमीन से मिट्टी का उठान नहीं करने दिया जाएगा।
- मो. कमर, उपजिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed