{"_id":"67e05e12f34b9d0c980360af","slug":"injured-woman-dies-under-suspicious-circumstances-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-132009-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: संदिग्ध परिस्थिति में घायल महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: संदिग्ध परिस्थिति में घायल महिला की मौत
विज्ञापन
ललितपुर। संदिग्ध परिस्थिति में घायल हुई महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। ससुरालीजन ने बाइक दुर्घटना में घायल होने और इलाज के दौरान मौत होने की बात कही। वहीं, मायके पक्ष ने मारपीट से घायल होने और दुर्घटना का रूप देने का आरोप लगाया है।
थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम करमुहारा निवासी सुनील ने बताया कि उसकी पत्नी प्रियंका (24) की तबीयत खराब होने पर 19 मार्च को उसे बाइक से लेकर राजघाट दवा कराने जा रहा था। ग्राम रानीपुरा-मैलार के बीच पीछे से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी थी। प्रियंका गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया था। झांसी में शनिवार को इलाज के दौरान प्रियंका की मौत हो गई।
वहीं, जनपद झांसी के अंबाबॉय निवासी मृतका के भाई बृजेंद्र ने ससुरालीजन पर मारपीट कर घायल करने और घटना को दुर्घटना का रूप देने का आरोप लगाया। मृतका की शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी और उसके एक पुत्र है। थानाध्यक्ष राहुल राठौर ने बताया कि दुर्घटना का केस दर्ज किया गया है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
न