फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Information about rights is necessary for women empowerment: Principal

महिला सशक्तिकरण के लिए अधिकारों की जानकारी जरूरी: प्राचार्य

Thu, 18 Jan 2024 02:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Information about rights is necessary for women empowerment: Principal
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में अपराजिता के तहत भगवान आदिनाथ कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में बुधवार को महिला सशक्तिकरण पर संगोष्ठी हुई। प्राचार्य सुनील कुमार जैन ने कहा कि सरकार महिलाओं को सशक्त करने का लगातार प्रयास कर रही है। महिला सुरक्षा कानून की जानकारी देते हुए कहा कि किसी आपात स्थिति में तत्काल महिला हेल्पलाइन नंबर 1076, 181, 1090 पर सूचित करें, जिससे तत्काल मदद मिल जाए।

वूमेंस सेल की विनीता जैन ने मतदान में महिलाओं की भूमिका एवं अपने परिवार और आस पड़ोस रहने वाली महिलाओं को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। बालिकाओं के बीच चुनाव एवं उनकी भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार वह मतदान कर सकती हैं। उन्होंने ईवीएम के बारे में जानकारी दी। भावना सेन ने कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों और कानून की जानकारी कर सशक्त हो सकती हैं। सोशल मीडिया का उपयोग करने के दौरान अनजान नंबर पर बात न करने, ओटीपी शेयर न करने सहित सावधानी बरतने का सुझाव दिया। इस मौके पर छात्राओं को महिला कानून और उनके अधिकारों की जानकारी आसपास की महिलाओं को देने का संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन


-----------
महिलाओं को अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए, तभी वह सशक्त हो सकेंगी।-आशी, छात्रा

---------
इस तरह की संगोष्ठी ग्रामीण क्षेत्रों में भी होनी चाहिए, जिससे वहां महिलाएं जागरूक हो सकें।-रश्मि, छात्रा

-----------
शिक्षा के साथ ही अपने अधिकारों के लिए भी महिलाओं को जागरूक होना होगा, तभी वे सशक्त होंगी। निधि यादव, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed