फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Information about infectious diseases will be registered on the surveillance portal

Lalitpur News: सर्विलांस पोर्टल पर दर्ज होंगी संक्रामक रोगों की सूचनाएं

Thu, 25 May 2023 01:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 May 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Information about infectious diseases will be registered on the surveillance portal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के चैंबर में चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों को यूनिफाइड डिजीज सर्विलांस पोर्टल के बारे में प्रशिक्षित किया गया। इसमें बताया गया कि संक्रामक रोगों की सूचनाएं सर्विलांस पोर्टल पर दर्ज होंगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.जेएस बक्शी ने बताया कि कोरोना संक्रमण के दौरान यूपी कोविड 19 ट्रैक पोर्टल विकसित किया गया था, जिस पर प्रयोगशालाओं के साथ अस्पतालों से रिपोर्टिंग की जाती थी। इससे रोगियों का प्रबंधन व उनका उपचार आसान हो गया था। अब सरकार द्वारा संक्रामक रोगों की निगरानी के लिए यूनिफाइड डिजीज सर्विलांस पोर्टल विकसित किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस पर निजी व सरकारी अस्पतालों के साथ प्रयोगशालाओं से प्राप्त संक्रामक रोगियों की सूचना सीधे दर्ज की जाएगी। नोडल अधिकारी डॉ. आरएन सोनी ने बताया कि इस पोर्टल पर डेंगू, चिकनगुनिया, डायरिया, दिमागी बुखार समेत 12 प्रकार के संक्रामक रोगों के विषय में सूचना दर्ज की जाएंगी। इसमें सरकारी अस्पतालों के साथ निजी अस्पतालों व प्रयोगशालाओं से सीधे तौर पर सूचना पोर्टल पर अपलोड की जा सकेंगी। साथ ही सूचनाओं के आदान- प्रदान की प्रक्रिया भी पेपरलेस हो जाएगी। इस मौके पर एसीएमओ डॉ वीरेंद्र सिंह, आईएमए अध्यक्ष डॉ राजकुमार जैन, डॉ संजीव कडंकी, पैथालॉजी संचालक मनीष पटवारी, पंकज श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed