फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   informant gambler fled

तालबेहट और पूराकलां पुलिस को भनक भी नहीं लगी जिले की टीम ने दे दी जुआरियों पर दबिश

Fri, 04 Sep 2020 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
informant gambler fled
note - फोटो : note
तालबेहट। कोतवाली तालबेहट और पूराकलां क्षेत्र में व्यापक पैमाने पर चल रहे जुएं की शिकायत पर एसपी के निर्देश पर जिले के अलग-अलग थानों से आई पुलिस टीम ने मंगलवार की शाम दोनों थानों की सीमावर्ती जंगलों में कई जगह दबिश दी। लेकिन भेदियों से जानकारी मिलते ही जुआरी वाहनों के साथ मौके से भाग गए। मौके पर पुलिस को एक मोटर साइकिल और 1275 रुपये अवश्य मिले हैं। इसके आधार पर पुलिस इस गिरोह के बारे में जानकारी करने में जुट गई है। इसमें सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिला पुलिस के बड़े अधिकारियों ने अपने इस अभियान की कोतवाली तालबेहट और पूराकलां पुलिस के भनक भी नहीं लगने दी।
विज्ञापन

गांवों में चल रहे जुएं के अवैध फड़ के बारे में ग्रामीणों ने डीएम योगेश कुमार शुक्ल और एसपी कैप्टन मिर्जा मंजर बेग से शिकायत की थी। इसके बाद मंगलवार को एडीएम अनिल कुुमार मिश्र, एएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह की अगुवाई में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश देने की रणनीति बनाई। इसके तहत मंगलवार को दोनों अधिकारियों ने एसडीएम तालबेहट अनिल कुमार, सीओ तालबेहट देवेंद्र कुमार सिंह, सीओ महरौनी फूलचंद के साथ कोतवाली महरौनी, थाना बार, जखौरा, बार, मड़ावरा, जाखलौन थानों के पुलिस फोर्स के साथ पूराकलां और तालबेहट थानों के सीमावर्ती गांवों के जंगलों में कई स्थानों पर दबिश दी।
विज्ञापन

पुलिस और प्रशासन की टीम के आने से पहले ही जुआरियों को सूचना मिलते ही वह अपने अपने निजी वाहनों से मौके से भाग गए। टीम को मौके पर मात्र एक बाइक और 1275 रुपये मिले। पुलिस इसके आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की तैयारी में जुट गई है। बाद में तेरई फाटक चौकी प्रभारी अजय कुमार ने चार अज्ञात लोगों पर जुुआ अधिनियम के तहत कोतवाली तालबेहट में मामला दर्ज कराया। बताते चलें कि काफी समय से पूरे क्षेत्र में जुएं के फड़ एक योजनाबद्ध तरीके से संचालित हो रहे हैं और जानकारी के बाद भी क्षेत्रीय पुलिस अनजान बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपटा बंद होने के कारण खुला रहस्य
कुछ दिनों से माताटीला बॉध से पानी छोड़े जाने के कारण सुकुवा ढुकुवा बॉध के रिपटे पर पानी आ गया है, जिससे वहां का रास्ता बंद हो गया हैं। इसके चलते झांसी, बबीना, खैलार आदि गॉवों से आने वाले जुआरियों को अब पवा एवं झरर गॉव से जाना पड़ रहा है। प्रतिदिन काफी वाहनों की आवाजाही के चलते ग्रामीणों ने इसकी जानकारी की और बाद में पूरी सूचना से जिलाधिकारी को अवगत कराया। इसके बाद प्रशासन ने पहली बार इतनी व्यापक कार्रवाई की है।
किसी भी सूरत में जुआ नहीं होने दिया जाएगा। जो भी लोग इस रैकेट में शामिल हैं, उन पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इंटरनेट को तेज किया जाएगा।
-- कैप्टन मिर्जा मंजर बेग, पुलिस अधीक्षक ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed