फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Inform traders about the benefits of GST registration and the associated schemes.

Lalitpur News: व्यापारियों को बताए जीएसटी में पंजीकृत होने से योजनाओं के लाभ

Wed, 01 Jul 2026 03:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
Inform traders about the benefits of GST registration and the associated schemes.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। दानवीर भामाशाह के जन्मदिवस को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया। अधिकारियों ने व्यापारियों को जीएसटी में पंजीकृत होने से शासन की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ एवं नवीन जीएसटी रिटर्न प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी और बड़े करदाताओं को सम्मानित किया।
राज्य कर विभाग की ओर से दानवीर भामाशाह के जन्मदिवस पर व्यापारी रामप्रकाश जैन सहित 10 व्यापारियों को सम्मानित किया गया। उपायुक्त राज्य कर हीरालाल जायसवाल ने बताया कि व्यापारियों को जीएसटी में पंजीकृत होने से 10 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा योजना का निशुल्क लाभ मिलेगा। सहायक आयुक्त आशीष शर्मा ने बताया कि जीएसटी पंजीयन प्रक्रिया, व्यापारियों को जीएसटी में पंजीकृत होने से शासन की कल्याण कारी योजनाओं के लाभ एवं नवीन जीएसटी रिटर्न प्रक्रिया के संबंध में बारीकी से जानकारी दी।
विज्ञापन

इस मौके पर विधायक सदर रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, सीडीओ शेषनाथ चौहान, पालिकाध्यक्ष सोनाली जैन, प्रतिनिधि एमएलसी केदार नाथ तिवारी, प्रतिनिधि राज्य मंत्री सुरेश पंथ, रामकुमार यादव, राज्य कर अधिकारी तेजप्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed