फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   inflation on Holi, increase in food items

Lalitpur News: होली पर महंगाई का रंग, पकवान की वस्तुओं में आया उछाल

Mon, 18 Mar 2024 02:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
inflation on Holi, increase in food items
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। होली पर इस बार लोगों को पकवान बनाने के लिए जेब और ढीली करनी पड़ रही है। खाद्य पदार्थों के दाम में लगभग दस फीसदी उछाल आया है। बेसन के दाम 70 रुपये से बढ़कर 80 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। तेल और डालडा के दाम भी बढ़ गए हैं। बीते माह मौसम की मार से प्रभावित फसलों के चलते दाम अधिक हो गए हैं। मैदा भी 35 से 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।
बुंदेलखंड में होली उत्साह के साथ मनाई जाती है। इस दिन घरों में गुझिया, सेव, मटरी, दही बड़ा, पकौड़ा समेत अन्य पकवान बनाए जाते हैं। इसके लिए खाद्य सामग्री मेंदा, बेसन, तेल, घी, खोवा, चीनी, बूरा के साथ ही मूंग व उड़द की दाल की जरूरत होती है। लोग त्योहार की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन वस्तुओं के बढ़े दाम उनकी जेब पर असर डाल रहे हैं। पिछले वर्ष की अपेक्षा वस्तुओं के दाम अधिक हो गए हैं। सरसों का तेल जहां बीते वर्ष 95 रुपये का था, वह अब 115 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। इसी प्रकार चीनी के दाम 38 रुपये प्रति किलो थे, जो अब 40 से 42 हो गए हैं। उड़द की दाल 80 से 90 रुपये थी, जो अब 120 रुपये किलो हो गई है।
विज्ञापन

---
मेवा के दाम भी बढ़े
मेवा भी लोगों का बजट गड़बड़ा रहा है। मखाने के दाम जहां 600 रुपये किलो थे, वह अब 1000 रुपये प्रति किलो हो गया है। छुहारा 200 से 400 रुपये प्रति किलो हो गया है। इसी प्रकार काजू भी 600 से 800 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है। दाख भी 20 रुपये किलो तक महंगी हो गई है। चिरौंजी की कीमत पिछले वर्ष जहां 1400 रुपये थी, वह अब 2400 रुपये प्रति किलो हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
खाद्य पदार्थों के दाम
मैदा - 35 से 40
बेसन - 80
रिफाइंड - 110
डालडा - 120
सरसों - 115
चीनी - 42
सूजी - 40
बूरा - 60
उड़द दाल बिना छिलका - 120
मूंगदाल बिना छिलका - 110
नोट- ये फुटकर मंडी के दाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed