फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Indian Club, Tuvan XI, Virora Club won

Lalitpur News: इंडियन क्लब, तुवन इलेवन, विरोरा क्लब ने मारी बाजी

Sat, 15 Feb 2025 11:43 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Indian Club, Tuvan XI, Virora Club won
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। तुवन ग्राउंड पर चल रहे एमएलए कप में शनिवार को इंडियन क्रिकेट क्लब, तुवन इलेवन क्रिकेट क्लब और विरोरा क्रिकेट क्लब ने मैच में बाजी मारी।
मैच से पहले सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने जन्मदिन मनाया। समर्थकों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। पहला मैच मेट्रो इलेवन और इंडियन क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर मेट्रो क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी मेट्रो क्रिकेट क्लब टीम ने 85 रन का लक्ष्य रखा। इंडियन क्रिकेट क्लब ने आठ गेंद शेष रहते मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच लोकेश पाठक बने। दूसरा मैच तुवन इलेवन और ब्लैक पैंथर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर तुवन इलेवन ने बल्लेबाजी करते 132 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लैक पैंथर ने महज 32 रन पर ही सभी विकेट गवां दिए। तुवन इलेवन क्रिकेट क्लब ने 100 रन से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच जितेंद्र बने।

तीसरा मैच मां शारदा क्रिकेट क्लब और विरौरा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर मां शारदा क्रिकेट क्लब ने बल्लेबाजी करते हुए 108 रन का लक्ष्य रखा। विरौरा क्रिकेट क्लब ने तीन ओवर शेष रहते छह विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच भरत राजा बने। मैच में भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन, जिला पंचायत सदस्य रामू कुशवाहा, राजेश लिटौरिया, युवा कुशवाहा समाज अध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा, जिला सहकारी बैंक उपसभापति श्रीकांत कुशवाहा, श्याम बिहारी कौशिक, शशि शेखर पांडेय, मंडल अध्यक्ष जखौरा कृपाल राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed