फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   India Mission 8500 will be in clean toilet

स्वच्छ भारत मिशन में बनेंगे 8500 शौचालय

Thu, 23 Jul 2015 11:15 PM IST
ललितपुर ब्यूरो
ललितपुर ब्यूरो Updated Thu, 23 Jul 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
ललितपुर। खुले में शौच की कुप्रथा पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जिले में 8,500 शौचालयों का निर्माण किया जाएगा। जिला पंचायत राज विभाग ने वार्षिक कार्ययोजना में शौचालयों के निर्माण को शामिल किया है। शासन से इस मद में धनराशि प्राप्त होते ही शौचालय निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा।


भारत सरकार साफ-सफाई पर खासा जोर दे रही है। सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन के नाम से कार्यक्रम शुरू किया है। इसमें व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए केद्रांश के रूप में नौ हजार रुपये एवं राज्यांश तीन हजार रुपये प्रदान किया जा रहा है। बीते माहों में जिला पंचायत राज विभाग ने जिले को साफ और स्वच्छ रखने के उद्देश्य से 8,500 शौचालय के निर्माण का प्रस्ताव वार्षिक कार्ययोजना में शामिल किया था, जिसमें वर्ष 2015-16 के चयनित डा. राम मनोहर लोहिया ग्राम के 2,572 शौचालय भी शामिल हैं। चयनित ग्रामों में 2,572 शौचालयों को 12 हजार रुपये प्रति शौचालय के हिसाब से दो करोड़ 51 लाख रुपये की धनराशि भेजी गई है।
विज्ञापन


 इनमें से 105 शौचालयों का निर्माण हो गया है। अवशेष शौचालयों का निर्माण कार्य चल रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी टीआर मौर्य ने बताया कि डा. राममनोहर लोहिया समग्र ग्रामों में शौचालय निर्माण के लिए पृथक से धनराशि प्राप्त नहीं हुई है। विभाग के पास पड़े अवशेष धन से शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतने बन रहे शौचालय
डीपीआरओ ने ब्लाकवार शौचालयों का आवंटन कर दिया है, जिसमें ब्लाक तालबेहट में 660, बिरधा में 616, जखौरा में 324, महरौनी में 470, मड़ावरा में 347 और बार ब्लाक में 155 शौचालय निर्मित किए जाने हैं। इस तरह जिले के चयनित समग्र ग्रामों में कुल 2,572 शौचालयों का निर्माण होगा।


शौचालय निर्माण की प्रगति धीमी
शौचालयों के निर्माण की प्रगति बेहद धीमी है। वर्तमान वित्तीय वर्ष की शुरुआत में 2,095 शौचालयों के निर्माण का पैसा अवमुक्त किया गया था। बीते दिनों अवशेष 477 शौचालयों के निर्माण का पैसा भी ग्राम पंचायतों को भेज दिया गया है। इसके बाद भी शौचालयों के निर्माण की प्रगति में तेजी नहीं आ सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed