फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   inderstige meting

उद्यमी आनलाइन कर सकते हैं आवेदन

Sat, 31 Oct 2015 01:30 AM IST
ब्यूरो ललितपुर
ब्यूरो ललितपुर Updated Sat, 31 Oct 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
inderstige meting
ललितपुर। जिला उद्योग बंधु की बैठक में अवगत कराया गया कि अब उद्यमियों को किसी विभाग से संबंधित आवेदन करने के लिए कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि उन्हें यह सुविधा आनलाइन उपलब्ध होगी। इसके अलावा जिलाधिकारी ने उद्यमियों को मिनी औद्योगिक इकाइयां जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता डीएम डा. रूपेश कुमार ने की। इस मौके पर बताया गया कि उद्योग बंधु लखनऊ द्वारा निवेश मित्र योजना शुरू की गई है, जिसमें उद्यमी को किसी भी विभाग से संबंधित आवेदन जमा करने के लिए कार्यालय नहीं भटकना पड़ेगा, बल्कि अब वह आनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। विभागीय अधिकारी भी संबंधित समस्या का समाधान कर उद्यमी को आनलाइन जानकारी देंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि उद्यमी इस सुविधा का लाभ उठाएं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए बताया गया कि बैंक शाखाओं द्वारा 16 प्रकरणों में ऋण स्वीकृत किया गया है। जिलाधिकारी ने अग्रणी जिला प्रबंधक को निर्देश दिए कि वह सभी बैंक शाखा प्रबंधकों को अवशेष लक्ष्य शीघ्र पूरा करने को कहें। औद्योगिक आस्थानों/मिनी आस्थानों की समीक्षा करते हुए जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक रविकांत ने उद्यमियों को अपनी इकाइयां जल्द से जल्द स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुछ उद्यमी भूखंड पर गोदाम बनाकर उसका उपयोग कर रहे हैं, जो अनुमन्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने उपजिलाधिकारी को औद्योगिक आस्थानों/मिनी आस्थानों का सर्वे करने के निर्देश दिए, ताकि इकाइयां जल्द स्थापित कराई जा सकें। उन्होंने कहा कि यदि उद्यमियों को किसी तरह से कोई परेशानी हो रही है, तो अवगत कराएं। उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। उद्यमियों ने बताया कि

औद्योगिक आस्थान चंदेरा में हाईवोल्टेज की समस्या काफी हद तक ठीक हो रई है।
बैठक में अनिल अंचल, अखिलेश पाठक, महेंद्र जैन मयूर, रबि चुनगी, अधिशासी अधिकारी के एन शर्मा, उपप्रभागीय वनाधिकारी एसडी पांडेय, अधिशासी अभियंता विद्युत प्रशांत सिंह, उपायुक्त व्यापार कर दिनेश पाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed