फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   In the Tehsil campus, the woman tried to commit a kerosene

तहसील परिसर में महिला ने केरोसिन डालकर किया आत्मदाह का प्रयास

Sat, 29 Jan 2022 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
In the Tehsil campus, the woman tried to commit a kerosene
तालबेहट (ललितपुर)। एक विधवा ने शुक्रवार को तहसील परिसर में अपने ऊपर केरोसिन डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया लेकिन वहां मौजूद अधिवक्ताओं ने उसे पकड़ लिया। महिला ने आरोप लगाया कि उसकी जमीन पर कब्जा कर दबंग निर्माण करा रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी अभी तक निर्माण कार्य रोका नहीं गया है। इससे वह परेशान है। उसने पुलिस एवं राजस्व कर्मियों पर मिलीभगत का भी आरोप लगाया। हालांकि घटना के बाद हरकत में आए प्रशासन ने निर्माण कार्य बंद करवा दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को तहसील परिसर में तेरई फाटक निवासी राजवति पत्नी स्व. विशाल सिंह ने अपने ऊपर मिट्टी को तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद अधिवक्ताओं ने उसे रोक कर तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। तत्काल मौके पर सीओ इमरान अहमद, प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार ललित कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। इसके बाद अधिकारियों ने उसकी समस्या सुनी जिस पर उसने बताया कि उसकी पैतृक भूमि पर कुछ लोग जबरन कब्जा कर दीवार निर्माण कर रहे है। इस संदर्भ में उसने कई बार राजस्व कर्मियों से भूमि की पैमाइश कराने की मांग की मगर राजस्व कर्मियों ने उसकी शिकायत नहीं सुनी। इससे वह परेशान है जिस पर अधिकारियों ने उक्त भूखंड पर हो रहे निर्माण कार्य को रुकवा कर उसकी पैमाइश करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दोनों पक्षों की मौजूदगी में राजस्व एवं पुलिस के देखरेख में रविवार को इस जमीन की पैमाइश कराई जाएगी। ललित कुमार पांडेय, नायब तहसीलदार
कहां से मिला मिट्टी का तेल ?
जब महिला ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। इसके बाद जब कुछ लोग उससे उसकी समस्या पूंछ रहे थे। वहीं कुछ लोग उससे मिट्टी का तेल कहां से मिला इसके बारे में जानकारी करने का प्रयास करते रहे। उनका आरोप था कि इस समय मुंह मांगी कीमत देने पर भी न मिलने वाला मिट्टी का तेल आखिर महिला को कहां से मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed