फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   In the case of teachers and treasury personnel face to face assault

मारपीट मामले में शिक्षक व कोषागार कर्मी आमने सामने

Sat, 13 Feb 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 13 Feb 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
In the case of teachers and treasury personnel face to face assault
ललितपुर। कोषागार कर्मी के साथ मारपीट मामले में शिक्षक और कोषागार कर्मी आमने- सामने आ गए हैं। कोषागार कर्मी जहां अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं, वहीं शिक्षकों के समर्थन में शिक्षक संगठनों ने लामबंद होकर बीएसए कार्यालय में प्रदर्शन किया है। शुक्रवार को दोनो पक्षों ने एक- दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे दी है। इससे मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
विज्ञापन


गत दिवस समायोजित शिक्षकों का वेतन बिल स्वीकार नहीं होने को लेकर शिक्षकों और कोषागार के एक कर्मी में विवाद हो गया था। कोषागार कर्मी का आरोप है कि लेखा कार्यालय बेसिक शिक्षा विभाग के एक लेखाकार व शिक्षकों ने उसके साथ मारपीट की और वेतन बिल फाड़ दिए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को कोषागार कर्मियों ने दोषियों को बर्खास्त कर व उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने डीएम व एसपी को पत्र सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कहा गया कि ग्यारह फरवरी को शाम 4.30 बजे लेखा कार्यालय में संबद्घ लेखाकार व कुछ शिक्षक आए और गाली गलौच करने लगे। देखते ही देखते कोषागार के लेखाकार को बाहर खींचते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान पटल से पारित होने वाले बिलों एवं अन्य अभिलेखों को फाड़ दिया। अन्य कर्मचारियों ने इसका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देकर चले गए, जिससे कोषागार कर्मियों में असुरक्षा की भावना पनप रही है।

अब तक किसी भी कार्रवाई की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है, जिससे अनिश्चितकालीन हड़ताल करनी पड़ रही है। इस मौके पर कमल किशोर सोनी, कमल किशोर गुप्ता, रामकुमार कुशवाहा, रिंक राज, डीपी साहू, मनमोहन, सुखदास, प्रमोद शुक्ला, धनीराम, राजू खान, राजेश तिवारी आदि उपस्थित रहे।

वहीं, विभिन्न शिक्षक संगठनों ने एकजुटता दिखाते हुए बीएसए कार्यालय में प्रदर्शन किया। तदोपरांत बीएसए को मांग पत्र सौंपा। यही नहीं, प्रभारी कोतवाली निरीक्षक को तहरीर देकर कोषागार कर्मी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है।

शिक्षकों का आरोप है कि कोषगार का लेखाकार अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करता है। उन्होंने जानबूझकर वेतन लटकाने का आरोप लगाया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश लिटौरिया, नीरज चतुर्वेदी, विनोद निरंजन, भगवत बैस, बसंत जैन आदि शामिल रहे।

कोषागार में वेतन बिल कई बार भिजवाया गया है, लेकिन एक भी स्वीकार नहीं किया गया है। जिससे शिक्षक आक्रोशित हैं। लेखा कार्यालय के लेखाकार पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। एसपी को इस संबंध में अवगत करा दिया गया है।

- डोगरा शक्ति
वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा

जिस समय विवाद हुआ, उस समय जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में निविदा खुलवा रहा था। कोषागार कर्मी के साथ मारपीट के मामले में अफसरों को अवगत कराया गया है।
- वीके द्विवेदी
वरिष्ठ कोषाधिकारी ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed