फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   In the Birdha Dak Bungalow case, the ADM sought a report on nine points from the District Panchayat.

Lalitpur News: बिरधा डाक बंगला प्रकरण में जिला पंचायत से एडीएम ने नौ बिंदुओं पर मांगी रिपोर्ट

Sat, 25 Oct 2025 01:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
In the Birdha Dak Bungalow case, the ADM sought a report on nine points from the District Panchayat.
- कस्बा में पहुंचकर किया स्थलीय निरीक्षण, ग्रामीणों के दर्ज किए गए बयान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिरधा (ललितपुर)। बिरधा में जिला पंचायत के डाक बंगला के ध्वस्तीकरण मामले ने तूल पकड़ लिया है। शुक्रवार को जिलाधिकारी के आदेश पर जांच अधिकारी बनाए गए एडीएम अंकुर श्रीवास्तव ने बिरधा पहुंचकर मौके पर निरीक्षण किया। लोगों के बयान दर्ज करने के साथ ही जिला पंचायत से नौ बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है।
एडीएम ने ग्रामीणों से कहा कि जो भी ग्रामीण अपने लिखित बयान दर्ज कराना चाहते हैं वह ललितपुर कार्यालय में आकर अपने बयान दर्ज करा सकते हैं। साथ में संबंधित लेखपाल को कस्बा बिरधा में मुनादी कराकर सभी तक यह संदेश पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने अंग्रेजी शासनकाल की गिराई गई बिल्डिंग और दूसरे चबूतरे की जिला पंचायत द्वारा की गई खुदाई की वीडियोग्राफी भी कराई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन, ऐतिहासिक धरोहर को नष्ट करने के लगाए आरोप
कस्बा बिरधा के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपा। जिसमें जिला पंचायत पर नियमों को ताक पर रखकर 124 वर्ष पुराने डाक बंगले को ध्वस्त करने के आरोप लगाए। पत्र में बताया कि पुरानी धरोहर को रातों-रात जमींदोज कर दिया गया। जबकि नियमानुसार किसी भी ऐतिहासिक इमारत को गिराने से पहले भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई), राज्य विरासत संरक्षण समिति और पीडब्ल्यूडी विभाग से अनुमति आवश्यक होती है। इतना ही नहीं ध्वस्तीकरण से 15 दिन पूर्व सार्वजनिक समाचार पत्रों में सूचना देकर जनता से आपत्तियां आमंत्रित करना भी कानूनी दायित्व है, जिसकी यहां अनदेखी की गई। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी व खुली जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों, व्यक्तियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की मांग उठाई है। पत्र पर पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की सदस्य मोहिनी, राजीव साहू बिरधा, लक्ष्मी, कपिल साहू, नीलू, अरविंद कुशवाहा, धर्मेंद्र, गोपी, सतीश, मुन्नालाल आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
विश्व हिंदू परिषद ने डीएम को दिया ज्ञापन
डाक बंगला ध्वस्त होने के बाद उसी ग्राउंड में बने एक विशेष समुदाय के धार्मिक स्थल को हटाने की मांग विश्व हिंदू परिषद ने उठाई है। उन्होंने एक प्रार्थनापत्र जिलाधिकारी को दिया। जिसमें उन्होंने बताया कि जिला पंचायत खेल मैदान व गोवंश आश्रयस्थल का निर्माण हो रहा है, इसमें वहां निर्मित यह धार्मिक स्थल बाधक बन रहा है। पत्र के जरिए उन्होंने उसको हटाने की मांग उठाई है। पत्र पर नवल किशोर सोनी, रामेश्वर मालवीय, विनोद शर्मा, ब्रजेंद्र सिंह गौर, संजू ग्वाला, संजय जैन, विनीत तिवारी के हस्ताक्षर हैं।

---------------------------
कस्बा बिरधा पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया है। ग्रामीणों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जिला पंचायत से भी नौ बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है। जांच पूर्ण होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
अंकुर श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed