फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   In the absence of taps and water, multiple hand washes become showpieces

Lalitpur News: टोंटी और पानी के अभाव में मल्टीपल हैंडवॉश बने शोपीस

Wed, 06 Aug 2025 12:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
In the absence of taps and water, multiple hand washes become showpieces
महरौनी-सिलावन। ब्लॉक क्षेत्र के कई परिषदीय विद्यालयों में नौनिहालों को हाथ धोने की आदत डलवाने के लिए बनवाए गए मल्टीपल हैंडवॉश शोपीस बनकर रह गए हैं। आलम यह है कि किसी विद्यालय में हाथ धोने के लिए बनी टंकियां के नल से टोंटी गायब है तो किसी में पानी का अभाव है, ऐसे में नौनिहालों के हाथों की धुलाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

रोगाणु कई बीमारी का कारण बनते हैं। अगर हम अपने हाथ साबुन और पानी से नहीं धोते हैं खासकर खांसने, छींकने, बाथरूम का उपयोग करने और खाना बनाने से पहले तो ये फैल सकते हैं। बीमारियों से बचने के प्रभावी और सस्ते तरीके के रूप में साबुन से हाथ धोने के महत्व को बताने के लिए 15 अक्तूबर को ग्लोबल हैंडवाशिंग डे के रूप में मनाया जाता है। परिषदीय विद्यालय में नौनिहालों को हाथ धोने की आदत डालने के लिए मल्टीपल हैंडवॉश टंकियाें का निर्माण कराया गया था, लेकिन ज्यादातर विद्यालयों में मल्टीपल हैंडवॉश नौनिहालों के हाथ धुलाने में अक्षम साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय छपरट में कई महीनों से मोटर खराब होने से टंकी में पानी नहीं भर पा रहा है, जिसके चलते यह निष्प्रयोज्य बनी हुई है। वहीं टोटियां गायब हैं। यही हाल कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय समोगर का है। यहां टंकी तो बनी है, लेकिन नल गायब हैं। छपरट व समोगर के परिषदीय विद्यालय तो बानगी मात्र हैं, विकासखंड के ज्यादातर विद्यालयों में यही स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
यह है हाथ धोने का आसान तरीका
अपने हाथों को बहते पानी से गीला करें और एक तरल या साफ साबुन लगाएं। झाग बनाने के लिए अपने हाथों को आपस में रगड़ें। अपनी उंगलियां, हथेलियां, हाथ के पिछले हिस्से, कलाई और अपने नाखूनों के नीचे स्क्रब तब तक करें, जब तक साबुन का झाग खत्म न हो जाए। अपने हाथों को तौलिया से सुखाएं।
00000000000
विद्यालय में बच्चों के लिए मल्टीपल हैंडवॉश को दुरुस्त कराया जाएगा। टंकी को भरवाकर टोटियां लगवाई जाएंगी। केसरबाई, ग्राम प्रधान छपरट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed