{"_id":"60fc6dd38ebc3e57f059377b","slug":"in-objectionable-post-fir-against-two-teacher-taldehate-news-jhs2003170130","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले दोनों शिक्षकों पर एफआईआर, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले दोनों शिक्षकों पर एफआईआर, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
कैप्सन - पुलिस अभिरक्षा में आरोपी अध्यापक
- फोटो : TALDEHATE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाले दोनों शिक्षकों पर एफआईआर, एक गिरफ्तार
तालबेहट (ललितपुर)। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालकर समाज पर टिप्पणी करने के आरोपी दोनों शिक्षकों पर कोतवाली में शुक्रवार को देर रात विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। एक शिक्षक को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया गया। वहीं, दूसरे की तलाश जारी है। इस मामले में विद्यालय प्रबंध समिति ने भी दोनों अध्यापकों को निलंबित कर दिया है।
तालबेहट के एक नामचीन विद्यालय में कार्य करने वाले दो अध्यापकों पर सोशल मीडिया में देश, समाज और जाति विशेष के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री शैलेंद्र सिंह बुंदेला की अगुवाई में कई हिंदू संगठन ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया था और इस संबंध में कोतवाली पुलिस को एक शिकायती पत्र भी दिया था।
अपने शिकायती पत्र में उन्होंने बताया था कि एक नामचीन शिक्षण संस्था में कार्यरत अध्यापक रामप्रकाश अनंत एवं करुणेश कुमार वर्ष 2017 से सामाजिक समरसता के ताने-बाने में जहर घोलने के उद्देश्य से देश, हिंदू देवी-देवता और ब्राह्मणों के विरुद्ध बेहद अभद्र कर रहे हैं। चार-पांच दिन पहले भी बेहद अभद्र पोस्ट डालकर भारत को सबसे गंदा देश, हिंदू धर्म को बुरा धर्म और ब्राह्मणों को सबसे गंदी जाति व भगवान कृष्ण समेत ब्राह्मणों पर निंदनीय पोस्ट की थी। शिकायत पत्र में दोनों शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। मामला दर्ज कराने की बात को लेकर शुक्रवार को देर रात कोतवाली में लोगों का हजूम जुड़ा रहा। जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद ने बताया कि एक आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। वहीं दूसरे की तलाश जारी है। उधर, विद्यालय प्रबंधक मनोज कुमार भट्ट ने बताया कि सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने वाले आरोपित शिक्षकों को जिला विद्यालय निरीक्षक के आदेश पर प्रबंधन समिति ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
अध्यापकों पर कार्रवाई को लेकर दिया ज्ञापन
तालबेहट। शिक्षकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष मुक्ता सोनी ने पार्षदों के साथ जिलाधिकारी के नाम संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी अनिल कुमार को दिया। जिसमें उन्होंने बताया कि नामचीन शिक्षण संस्था का क्षेत्र में काफी नाम था, लेकिन वर्ष 1990 के बाद आए कुछ शिक्षकों की गुटबाजी के चलते विद्यालय जातीय विद्वेष का केंद्र बन कर रह गया है। ऐसे शिक्षकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। आरोपित शिक्षकों के अलावा एक अन्य शिक्षक सहित तीनों पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए। ज्ञापन देने वालों में मनोज पुरोहित, शक्ति बाल्मीकि, सरमन बाल्मीकि, अरविंद कोरी, राजेंद्र स्वदेशी आदि मौजूद रहे।