फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   In land dispute, nephew committed suicide by jumping into a well

जमीन के विवाद में भतीजे ने कुएं में कूदकर दी जान

Mon, 31 Oct 2022 09:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
In land dispute, nephew committed suicide by jumping into a well
ललितपुर। कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम सैदपुर निवासी सूरज (25) पुत्र चुक्खन अहिरवार का रविवार की शाम को चाचा से जमीन को लेकर विवाद हो गया, जिसके चलते सूरज ने कुएं में कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन

परिजनों ने उसके शव को कुएं से निकाल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम सैदपुर के बड़ा मोहल्ला निवासी सूरज अहिरवार ने खेत की बुआई कर लिया था। रविवार देर शाम करीब सात बजे वह अपने खेत पर गया, जहां उसके परिवार के अन्य लोग उसके खेत पर पोकलिन मशीन से खुदाई करवाकर पत्थर हटवा रहे थे। इस पर सूरज वहां पहुंचकर उसने खुुदाई करवाने से मना किया, तो उसका अपने चचेरे भाइयों से इसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके चलते वह गुस्से में आकर कुएं में कूद गया। यह देखते हुए उसके भाइयों व अन्य परिवारजनों ने उसे कुएं से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी मिलने पर महरौनी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई सुजान ने आरोप लगाया कि परिवार के लोगों से जमीन के विवाद में उसके भाई ने कुएं में कूदकर जान दे दी है। मृतक तीन भाई व एक बहन में तीसरे नंबर का था, जबकि उसके दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed