फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   In Lalitpur son killed his father by attack stone

नहीं रहे वृंदावन: पिता का फर्ज निभाया तो मिली मौत की सजा, कलयुगी बेटे ने पत्थर से पीट-पीटकर मार डाला

Sat, 05 Apr 2025 04:48 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ललितपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ललितपुर Published by: विकास कुमार Updated Sat, 05 Apr 2025 04:48 PM IST
सार

आरोपी बेटा नरेंद्र गुरुवार को सुबह ही जेल से छूटा था। वह मारपीट के मामले में 15 दिन पहले ही जेल गया था।

विज्ञापन
In Lalitpur son killed his father by attack stone
बेटे ने पत्थर से पीट पीटकर की पिता की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पत्थरों से पीट-पीटकर एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया। परिजन उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज लाए जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने से उसे  झांसी रेफर कर दिया और झांसी में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन

पत्थर से पीट पीटकर मार डाला
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रजवारा निवासी वृंदावन (62) पुत्र भैया लाल राय शुक्रवार की देर रात में करीब एक बजे घर पर ही था, तभी उसका छोटा बेटा नरेंद्र गांव में ही सड़क पर एक ट्रैक्टर चालक के साथ विवाद कर रहा था। यह देख पिता वहां पहुंच गए और बेटे को किसी प्रकार समझा बुझाकर घर ले जा रहे थे, अभी वह घर के पास ही पहुंचा था की तभी वह अपने पिता पर ही हावी हो गया और पास में पड़े एक पत्थर के टुकड़े से उसने पिता के सिर में जोर से पीटना शुरू कर दिया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। 

ये भी पढ़ेंः एक साथ उठीं तीन अर्थी: पति को जेठानी संग आपत्तिजनक स्थिति में देखा, आहत पत्नी ने बच्चों संग फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिन पहले ही जेल गया था बेटा
यह देख परिजन उसे एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाए जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। आरोपी नरेंद्र गुरुवार को सुबह ही जेल से छूटा था। वह मारपीट के मामले में 15 दिन पहले ही जेल गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed