फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   In Lalitpur a six-year-old girl playing outside her house taken away on bike and misdeed by man arrested in en

हाथ में 10 का नोट, आंख में आंसू: घर में चल रही थी आरती, बाहर बेटी को ले गया 'शैतान', 6 साल की बच्ची से दरिंदगी

Fri, 04 Apr 2025 08:05 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर बांसी।
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर बांसी। Published by: विकास कुमार Updated Fri, 04 Apr 2025 08:05 PM IST
सार

- दुष्कर्म के बाद हाथ में दस रुपये देकर कहा चुप रहना, बाइक से लाकर घर के पास छोड़ा
- पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, थाना जखौरा के एक गांव में नवरात्रि के दिनों में हुई घटना

विज्ञापन
In Lalitpur a six-year-old girl playing outside her house taken away on bike and misdeed by man arrested in en
मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के ललितपुर बांसी में जवारों की आरती के बाद घर के बाहर खेल रही एक छह साल की बच्ची को बहाने से ले जाकर पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। हाथ में 10 का नोट देकर किसी से कुछ न कहने की बात कहते हुए उसे घर के पास बाइक से छोड़कर भाग गया। पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

दुष्कर्म के बाद थमाया 10 का नोट
थाना जखौरा अंतर्गत एक गांव में रहने वाली छह वर्षीय मासूम बच्ची गुरुवार की देर रात करीब 11 बजे जवारों की आरती के बाद अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान वहां पर गांव का एक युवक आया और मासूम को बहाने से अपने साथ बाइक पर बैठाकर ले गया। यहां आरोपी युवक ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। देर रात करीब 12 बजे आरोपी राहुल यादव 10 रुपये बच्ची के हाथ में देकर चुप रहने की बात कहकर घर के बाहर छोड़कर चला गया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्ची के कपड़ों पर लगा था खून 
परिजनों को बच्ची के कपड़ों पर खून दिखा। कारण पूछा तब बच्ची ने उसके साथ हुई पूरी घटना के बारे में बताया। नवरात्रि पर्व में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात होने की खबर पर गांव वालों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने बांसी चौकी पुलिस से शिकायत की। वहीं सूचना मिलने पर सीओ सदर और जखौरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित बच्ची को जिला महिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उसका मेडिकल सहित इलाज कराया गया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

मासूम के घर में रखे थे जवारे, हो रहे भजन-कीर्तन
मासूम बच्ची के पिता ने अपने घर पर नवरात्रि में जवारे बोये थे। जिसमें प्रतिदिन पूजा-पाठ और आरती की जा रही थी। गुरुवार की रात को भी जवारों की आरती व पूजा होने के बाद भजन कीर्तन का कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें गांव के लोगों सहित पड़ोसी और परिजन मौजूद थे। मासूम बच्ची भी आरती में शामिल हुई थी। आरती के बाद वह घर के बाहर खेलने लगी थी। इसी दौरान गांव का युवक बाइक से आया था और मासूम बच्ची को अपने साथ ले गया था।

इस तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा
पीड़ित मासूम के पिता ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसने घर पर जवारे बोए हैं। गुरुवार की रात को घर पर जवारों में भजन कीर्तन हो रहा था। घर के बाहर उसकी छह साल की पुत्री खेल रही थी। रात करीब 11 बजे गांव का युवक आया और रुपयों का लालच देकर उसकी पुत्री को अपनी बाइक पर बैठाकर बांसी की ओर ले गया। रास्ते में आरोपी ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। जब वह भजन कीर्तन के बाद उठा तो पुत्री नहीं मिली। खोजबीन कर रहा था कि आरोपी युवक उसकी पुत्री को बाइक पर बैठाकर उसके घर के पास छोड़कर भाग गया। पुत्री ने उसके साथ हुई पूरी घटना बताई। 

परिजनों को सामने देखा तो रोने लगी, हाथ में था 10 रुपये का नोट
रात को जब बच्ची घर के बाहर नहीं मिली तो परिजन खोजबीन कर रहे थे। देर रात करीब 12 बजे बच्ची अंधेरे की तरफ से आते दिखी। परिजन पास गए तो घरवालों को देखकर रोने लगी, उसके हाथ में दस रुपये का नोट था। घरवालों ने पूछा तो तब बच्ची ने बताया चाचा (जिसे कि बच्ची के रिश्ते से चाचा संबोधित करती थी) बाइक से ले गए थे। यह 10 रुपये दिए और यहीं छोड़कर चले गए, कह रहे थे चुप रहना। घर वालों ने देखा तो बच्ची के कपड़ों में खून लगा था। इसका कारण पूछा तो बच्ची घटना के बारे में बताया था।

मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस जुटी हुई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आगे की वैधानिक कार्रवाई अमल में लायी जा रही है। -मोहम्मद मुश्ताक, पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed