फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Improve the capacity of all four power stations

चार सब स्टेशनों की क्षमता वृद्धि से सुधरेगी बिजली

Mon, 18 Jan 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Mon, 18 Jan 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Improve the capacity of all four power stations
ललितपुर। जिले की विद्युत आपूर्ति सुधारने के लिए उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन ओवरलोड मशक्कत कर रहा है। 24 घंटे फीडरों को आपूर्ति दिलाने के लिए चार विद्युत सब स्टेशनों की क्षमता वृद्धि की जा रही है। ट्रांसफार्मर स्थापित होने से क्षेत्र को भरपूर आपूर्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन


उप्र पावर कार्पोरेशन के  निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने व फीडरों को ओवरलोड से निजात दिलाने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। मुख्य अभियंता पीके जैन के निर्देश पर जनपद के दो सब स्टेशनों महरौनी व बिरधा की क्षमता वृद्घि करते हुए पांच-पांच एमवीए ट्रांसफार्मरों के स्थान पर दस-दस एमवीए ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


इससे महरौनी सब स्टेशन की क्षमता अब 18 एमवीए और बिरधा सब स्टेशन की क्षमता 15 एमवीए हो चुकी है। इससे ओवरलोड की समस्या से भी निजात मिल गई है।

वहीं, अब सोजना स्थित 33 केवी विद्युत सब स्टेशन पर ओवरलोड से निजात दिलाने के लिए कार्पोरेशन के निर्देश पर पांच एमवीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर मुहैया कराकर क्षमता वृद्धि की जा रही है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार यहां पूर्व से एक पांच एमबीए क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित है, जिसके माध्यम से वर्तमान में सोजना व कुसमाड़ फीडरों से ग्रामीण क्षेत्रों को विद्युत आपूर्ति प्रदान की जा रही थी, जबकि डेढ़ वर्ष पूर्व तक इससे गुढ़ा फीडर को भी आपूर्ति दी जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन, ओवरलोड के कारण गुढ़ा फीडर की ओसीबी मशीन खराब हो गई थी, जिसके बाद से आधे गुढ़ा के लिए कुसमाड़ा फीडर और आधे गुढ़ा के लिए महरौनी सब स्टेशन से जोड़कर आपूर्ति दी जाने लगी। लेकिन, अब सोजना सब स्टेशन के लिए पांच एमबीए क्षमता का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर मुहैया करा दिया गया है।
 
विभागीय अधिकारियों के अनुसार अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित कराए जाने के लिए प्लंथ बनाने का कार्य शुरू हो गया है। शीघ्र ही ट्रांसफार्मर से आपूर्ति मुहैया शुरू कराई जाएगी। फिलहाल सोजना सब स्टेशन पर स्थापित सोजना और कुसमाड़ फीडरों को 12-12 घंटे अल्टरनेट आपूर्ति मुहैया कराने के प्रयास जारी है।

विभागीय जानकारों के अनुसार पांच एमबीए क्षमता का एक ट्रांसफार्मर खरीदने में विभाग को लगभग 45 लाख रुपये और दस एमबीए का ट्रांसफार्मर खरीदने में लगभग 55 लाख रुपये का खर्च आता है। इस प्रकार चार सब स्टेशनों पर विभाग को ट्रांसफार्मर खरीदने में लगभग दो करोड़ रुपये का खर्च वहन करना पड़ा होगा।

ओसीबी और वीसीबी मशीनों की स्थिति सुधरेगी
विभिन्न सब स्टेशनों पर स्थापित पुरानी प्रणाली की ऑयल सर्किट ब्रेकर (ओसीबी) मशीनों को हटाकर नई प्रणाली वैक्यूम सर्किट ब्रेकर (वीसीबी) मशीनें  स्थापित होंगी, ताकि खराब पड़े ट्रिपिंग सिस्टम से राहत मिल सके। मशीनों के साथ विद्युत आपूर्ति में सुधार हो सकेगा। वहीं, शहर की गल्लामंडी स्थित 66 व बाईपास स्थित 33 केवी सब स्टेशन और बिरधा, पाली और सोजना सब स्टेशन में मशीनों के स्विच गियर और मशीनों की ओवर हॉलिंग आदि मेंटीनेंस का कार्य भी किया जाएगा।


हालांकि सब स्टेशनों पर कमियों के चलते मुख्य अभियंता द्वारा विद्युत अधिकारियों से स्टीमेट बनाकर डिमांड मांगी गई है, ताकि किसी भी स्टेशन पर कोई भी कमी न रहे और विद्युत व्यवस्था में गर्मियों के दिनों में भी ओवरलोड जैसी अव्यवस्था से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed