फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   illigle minning rail line contruction

जमीन को समतलीकरण करने के नाम पर खेतों में कर दिए गड्ढे

Sat, 28 Nov 2020 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
illigle minning rail line contruction
train accident.jpg - फोटो : train accident.jpg
तालबेहट/बिजरौठा। एक ओर सरकार अवैध खनन रोक पर लगाते हुए माफिया के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। वहीं, प्रशासन की जानकारी में होने के बाद भी ग्राम दौलता और बिजरौठा के मध्य धड़ल्ले से अवैैैध खनन किया जा रहा है। खनन माफिया ने सरकारी जमीनों के अलावा किसानों की निजी जमीनों तक को जमींदोज कर दिया। इससे ग्रामीणों में रोष है। किसानों का आरोप है कि यह लोग खुले आम सरकारी जमीनों से मिट्टी का उठान कर रहे है। जमीन को समतलीकरण करने के नाम पर खेतों में गड्ढे कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

इस समय झांसी से भोपाल के मध्य तीसरी रेल लाइन बिछाने का कार्य हो रहा है। इसके तहत दौलता बिजरौठा सेक्शन में मिट्टी डालने का काम चल रहा है। इसके लिए निर्माणाधीन कंपनी के कर्मचारी आसपास के किसानों से उनकी जमीनों का समतलीकरण करने के नाम पर उनसे लिखित लेकर सरकारी एवं ग्राम सभा की भूमि से मिट्टी का उठान कर रहे हैं। इससे सरकार को प्रतिदिन हजारों रुपये के राजस्व की हानि हो रही है। वहीं, यह लोग एक किसान से किए गए समझौते के बावजूद अधिक मिट्टी उठाने के फेर में सहकास्तकारों की भूमि से भी उठान कर उनके खेतों को बर्बाद करने का काम कर रहे हैं। जिससे विवाद भी हो रहा है। किसान अपनी पीड़ा लेकर अधिकारियों के चक्कर लगा रहे है। लेकिन उनकी कोई नहीं सुन रहा है।
विज्ञापन

मुझसे कुछ पूछा नहीं और मेरे शामिलात के खेत से मिट्टी उठा कर उसे बर्बाद कर दिया। सही करने के लिए कहते है तो टाल मटोल रहे है। लल्लू झा
पूरे समय मशीनों के चलने से धूल उड़ती रहती है। जिससे भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विरोध करने पर दबंग लड़ने पर आमादा हो जाते है। दलू कुशवाहा
अवैध खनन माफियाओं ने आने वाली सड़क तक को नहीं छोड़ा। जिससे पूरी सड़क खराब हो गई। लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। राजपाल सिंह
समतलीकरण के नाम पर मुझसे खतौनी और मेरा आधार कार्ड ले गए थे। इसके बाद मेरे खेत में गहरे-गहरे गड्ढ़े कर दिए है। अब मुझे गुमराह कर रहे हैं। बलराम झा
--
रेलवे विकास कार्य के लिए इन लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय से अनुमति ली है। वर्ष 2017 से मिट्टी उठान पर रॉयल्टी शून्य है। अनुमति किसानों की सहमति से विकास कार्य पूरा कराने के लिए है। नवीन कुमार दास, खनन अधिकारी ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

मेेरे संज्ञान में अभी तक सरकारी जमीन से मिट्टी उठान का मामला नहीं आया था। मैं क्षेत्रीय लेखपालों को भेज कर जांच करवाता हूं। सरकारी जमीन से मिट्टी उठी होगी तो कार्रवाई की जाएगी। अनिल कुमार, उपजिलाधिकारी तालबेहट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed