फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   illigle minning bizrotha

बिजरौठा में जारी है अवैध खनन और कटान

Sat, 12 Jun 2021 01:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
illigle minning bizrotha
तालबेहट/बिजरौठा। क्षेत्र में डाली जा रही रेलवे की तीसरी लाइन के लिए ठेकोदारों द्वारा उठाई गई मिट्टी एवं कटान की जांच अभी पूरी नहीं हुई थी कि एक सड़क बनाने वाले एक ठेकेदार ने म्याव मार्ग पर अवैध कटान एवं मिट्टी का उठान शुरू कर दिया। इससे ग्रामीणों में काफी नाराजगी है। इस संबंध में ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को एक शिकायत पत्र देकर मामले की जांच कराते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की पहल पर झांसी से भोपाल तक की तीसरी लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। इस कार्य में लगे निजी ठेेकेदारों द्वारा कुछ समय से मिट्टी डालने का काम चल रहा है। ठेकेदारों ने शासन के नियमों की अनदेखी करते हुए सरकारी जमीनों और वृक्षों को जमींदोज कर दिया हैं। जिसकी जांच नायब तहसीलदार द्वारा अभी तक पूरी नहीं हो सकी। इसके साथ ही बिजरौठा से म्याव, रारा होते हुए बन रही सड़क के निर्माण कराने वाले ठेकेदार ने सड़क के किनारे खड़े हरे पेड़ों को काट दिया और किसानों के खेतों से बिना अनुमति के मिट्टी उठाने का कार्य प्रारंभ कर दिया। इससे किसानों में काफी आक्रोश है। किसानों ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी अनिल कुमार को एक शिकायती पत्र देकर पूरे मामले की जांच कराते हुए दोषियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई है। शिकायती पत्र पर हरीसिंह कुशवाहा, हरीराम यादव, देशराज, लखन सिंह, उदय प्रताप, धर्मेन्द्र और रामप्रसाद के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण की दुहाई देने वाले भी मौन
तालबेहट। ठीक एक सप्ताह पहले 5 जून को विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस मनाया गया है। जिसमें जगह जगह पौधों के रोपण के साथ उनके संरक्षण की बातें बड़े जोर-शोर से हुई, लेकिन पूरे क्षेत्र में हो रहे कटान एवं खनन की जानकारी के बाद वन विभाग पूरी तरह से मौन साधे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
मामला संज्ञान में नहीं है। यदि कोई शिकायत पत्र प्राप्त होता है तो इसकी जांच कराएंगे।
आरएस यादव एसडीओ ललितपुर वन क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed