फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   illigle alcholol selling at gambling area

गदौरा गांव में जुआ का फड़ पर बिक रही अवैध शराब, वीडियो वायरल

Mon, 14 Jun 2021 12:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
illigle alcholol selling at gambling area
ललितपुर। थाना नाराहट अंतर्गत ग्राम गदौरा में जुआ के फड़ पर हारजीत की बाजी लगाने के साथ ही यहां शराब की बिक्री का एक वीडियो वायरल हो गया। यह देख थाना नाराहट पुलिस हरकत में आ गई और दबिश देकर एक आरोपी को शराब के पाउचों के साथ गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना नाराहट क्षेत्र के ग्राम गदौरा का एक वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें एक स्थान पर कुछ लोग जुआ का फड़ लगाकर हारजीत की बाजी लगा रहे हैं और वहीं एक युवक शराब बेचता दिख रहा है। यह वीडियो वायरल किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, यह देख पुलिस के आला अधिकारी तत्काल हरकत में आ गए और उनके निर्देश पर नाराहट पुलिस ने मौके पर दबिश देकर एक आरोपी को गदौरा रोड नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया। इसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक प्लास्टिक की बोरी से 25 क्वाटर देशी शराब (दिल से) बरामद किए गए। उसके पास शराब बेचने का कोई लाइसेंस नहीं मिला और गलती की माफी मांगने लगा। पूछताछ में उसने अपना नाम थाना नाराहट के ग्राम गदौरा निवासी सूरज अहिरवार (28) पुत्र रामसहाय अहिरवार बताया। नाराहट पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed