फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Illegal storage of herbs caught

जड़ी बूटी का पकड़ा अवैध भंडारण

Thu, 14 Jan 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Thu, 14 Jan 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
Illegal storage of herbs caught
ललितपुर। जेल चौराहे के पास स्थित एक गोदाम में जड़ी-बूटी का अवैध भंडारण पकड़ा गया। वन विभाग के उड़ाका दल ने मौके से 382 बोरे जड़ी-बूटी से भरे पकड़े। कार्रवाई से जड़ी बूटी कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


जिले के 74 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में फैले जंगल में विभिन्न प्रजातियों की जड़ी-बूटी हैं। नियमत: जड़ी-बूटी खरीदने व संग्रह करने का अधिकार वन निगम को मिला है। लेकिन, वन निगम की उदासीनता के चलते अनेक कारोबारी जड़ी-बूटी खरीद-फरोख्त करने लगे हैं। कइयों ने तो गोदाम बना लिए हैं।
विज्ञापन


प्रभारी डीएफओ सोमधर पांडेय ने नियम विपरीत जड़ी-बूटी के संग्रह पर अंकुश लगाने के उद्देेश्य से उड़ाका दल को छापामारी के निर्देश दिए हैं। बुधवार को वन दारोगा लेखराम की अगुवाई में उड़ाका दल ने जेल चौराहे के पास स्थित राठौर के गोदाम पर छापामार कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान 382 बोरे जड़ी-बूटी के पकड़े गए। बोरों में नागरमोथा, अर्जुन की छाल, बहेड़ा, कैंथा, बेलगूदा सहित विभिन्न प्रजातियों की जड़ी- बूटी भरी पाई गई।

वहीं, बीती रात चेकिंग के दौरान एक ट्रैक्टर- ट्राली गुरार की लकड़ी से लदा पकड़ा गया।  ट्रैक्टर- ट्राली गुरार की लकड़ी लादकर ग्राम खड़ोवरा से ग्राम देवरान की ओर जा रहा था। इसी दौरान ग्राम धोबनखेरी से गुजरते समय उसे रोक लिया गया। इस दौरान चालक निकासी प्रपत्र नहीं दिखा सका, जिस पर उसे अपने कब्जे में ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed