फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Illegal mining continues in the entire purakalan region

पूराकलां क्षेत्र में जारी है अवैध खनन

Fri, 28 Feb 2020 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Illegal mining continues in the entire purakalan region
कैप्सन - 1 - अवैध खनन के लिए खोदी गई जमीन - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। ग्राम गेवरा गुंदेरा में अवैध खनन का अड्ड़े उजागर होने के बाद भी खनन कारोबारियों में कोई भय नहीं है। रात होते ही पूराकलां क्षेत्र में बरूआ नाला, धमना और सारसेड़ में खनन कारोबारियों के वाहन आने शुरू हो जाते हैं।
विज्ञापन

ग्राम गेवरा गुंदेरा में पनडुब्बी डाल कर अवैध खनन की जानकारी के बाद एसडीएम और सीओ ने खनन निरीक्षक एवं पुलिस के साथ दबिश देकर मौके से अवैध बालू, पनडुब्बी तथा बालू निकालने का कुछ सामान बरामद किया था। दो दिन खनन का कारोबार बंद रहन के बाद पूराकलां क्षेत्र में फिर से अवैध खनन का कारोबार फिर से शुरू हो गया है। वाहन विजयपुरा के बरूआ नाले, धमना और सारसेड़ में बालू भरने आ रहे है। इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से खनन कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन

पीड़ितों की फरियाद पर नहीं दिया ध्यान
तालबेहट। विजयपुरा बरूआ नाले के किनारे लगे किसानों के खेतों तक की मिट्टी को उठा कर खनन कारोबारियों ने
गहरे गड्ढे कर दिए। पीड़ितों ने अधिकारियों की चौखट पर अपना दु:खड़ा सुनाया, परंतु किसी ने उनकी समस्या के निदान करने का कोई प्रयास नहीं किया।
शिकायत करने पर मिलती हैं धमकियां
तालबेहट। यदि कोई किसान खनन कारोबारियों की शिकायत करता है तो यह पहले तो उसे दबंगई का भय दिखाते हैं। इसके बाद भी वह नहीं मानता है तो उसे साम, दाम, दंड, भेद आदि के माध्यम से दबाब में लाने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों तक पर कर चुके हैं हमले
तालबेहट। पूराकलां क्षेत्र में एक तहसीलदार और एक उपनिरीक्षक पर खनन कारोबारी हमला कर चुके हैं। लेकिन, उन पर सख्त कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed