फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Illegal arms factory running in the forest busted, criminal with reward arrested

Lalitpur News: जंगल में चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, इनामी बदमाश गिरफ्तार

Sat, 30 Mar 2024 01:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Illegal arms factory running in the forest busted, criminal with reward arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। पुलिस ने जंगल में संचालित अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर एक अंतरराज्यीय इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। मौके से कई असलहे, कारतूस व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। उस पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने 25 हजार और मध्य प्रदेश पुलिस ने पांच हजार का इनाम घोषित किया था।
कोतवाली में आयोजित पत्रकार वार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी तालबेहट ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस टीम रात में गश्त पर थी। मुखबिर ने सूचना दी कि पवागिरि जैन मंदिर से पहले सरखडी की ओर जाने वाले तिराहे पर जंगल में एक व्यक्ति अवैध तमंचा बना रहा है। पुलिस टीम ने छापा मारा तो मौके पर अवैध शस्त्र बनाए जा रहे थे। पुलिस ने शस्त्र बना रहे एक व्यक्ति को पकड़ लिया। आरोपी ने अपना नाम लाखन सिंह यादव निवासी ग्राम खांदी, थाना तालबेहट बताया। मौके से पुलिस को अवैध तमंचा और शस्त्र बनाने के उपकरण मिले।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी चार माह पूर्व पुलिस मुठभेड़ में फरार हो गया था। इसके बाद उस पर पच्चीस हजार का इनाम घोषित किया गया था। वहीं, ओरछा में दस वर्ष पुराने लूट के एक मामले में वह वांछित था, जिस पर मध्यप्रदेश पुलिस ने भी पांच हजार का इनाम रखा था। आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसके आपराधिक इतिहास को खोला जा रहा है। उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
आपराधिक इतिहास
-- गिरफ्तार आरोपी पर जनपद के थाना जखौरा में हत्या, मध्यप्रदेश के निवाड़ी में लूट, कोतवाली तालबेहट में पुलिस से मुठभेड़ सहित संगीन धाराओं के लगभग दस मामले दर्ज हैं।
===
बरामदगी का विवरण
-- तीन देसी तमंचा 315 बोर, एक देसी रिवाल्वर 32 बोर, एक देसी तमंचा 315 बोर अर्द्धनिर्मित, कारतूस 315 बोर, अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण आदि बरामद हुए।
===
गिरफ्तार करने वाली टीम
--प्रभारी निरीक्षक हरीशंकर चंद, एसआई हरीशंकर, एसआई बलराम, एसआई प्रवीण, शुभम तिवारी, पुष्पेंद्र भदौरिया, योगेश सिंह, महिपाल सिंह आदि प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed