फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   If you reach office by bike without helmet, you will be considered absent.

Lalitpur News: बिना हेलमेट बाइक से कार्यालय पहुंचे तो माने जाएंगे अनुपस्थित

Thu, 20 Feb 2025 12:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
If you reach office by bike without helmet, you will be considered absent.
ललितपुर। सड़क दुर्घटना में कमी लाने व लोगों को वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने के प्रति जागरूक करने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शासन ने अधिकारियों व कर्मचारियों के बिना हेलमेट के सरकारी कार्यालय पहुंचने पर अनुपस्थिति मानने का निर्देश जारी किया है। शासन के आदेश के बाद जिला प्रशासन कवायद में जुट गया है। जल्द ही यह व्यवस्था लागू होगी। सड़कों पर दुर्घटनाओं में हो रही मौत की संख्या को कम करने के लिए दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए शासन द्वारा लाखों रुपये खर्च कर जागरूक किया जा रहा है। प्रतियोगिताएं व नुक्कड़ नाटक, नो हेलमेट, नो फ्यूल आदि अन्य अभियान चलाए जा रहे हैं। बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन चलाने वाले विभिन्न अधिकारियों व कर्मचारियों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। अब सरकारी कार्यालयों में दो पहिया वाहन से बिना हेलमेट के पहुंच रहे अधिकारी व कर्मचारियों को अनुपस्थित माना जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed