फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   IF you help than will not light thief

योजना में राहत दे रहे, तो बिजली चोरी नहीं होने देंगे

Tue, 21 Jan 2020 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
IF you help than will not light thief
बिरधा विद्युत सब स्टेशन का निरीक्षण करते तकनीकी निदेशक - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। आगरा से आए बिजली विभाग के नोडल अधिकारी ने शहर व बिरधा क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था व आसान किस्त योजना की हकीकत देखी। शहरी क्षेत्र में ललितपुर और झांसी के अधिकारियों की टीमों द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें चार उपभोक्ताओं के घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। 14 मीटरों में गड़बड़ी और 24 मीटर घरों के अंदर लगे होने पर उन्हें बाहर लगवाए गए। उन्होंने कहा कि योजना में राहत दे रहे हैं तो बिजली चोरी नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के तकनीकी निदेशक और जिले के नोडल अधिकारी राकेश कुमार गुप्ता ने सोमवार को शहर में आकर आसान किस्त योजना, सौभाग्य योजना, राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना, अंडरग्राउंड विद्युत केबल, आईपीडीएस योजना के तहत होने वाले विद्युतीकरण और योजनाओं के तहत दिए जाने वाले कनेक्शनों की स्थिति परखी। आसान किस्त योजना में पंजीकरण कराने की स्थिति काफी खराब मिलने पर अधिकारियों को सख्त हिदायत दी और पंजीकरण नहीं कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। बिलों का भुगतान किए बिना कनेक्शन जुड़ा पाए जाने पर ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने सेकेंडरी वर्क्स के अधिकारियों के साथ जिले में निर्माणाधीन तीन बिजली घरों मिर्चवारा, बंगरिया और नेहरूनगर की प्रगति की समीक्षा की। बिजली घर बंगरिया का काम टेस्टिंग के साथ ही पूरा होना बताया गया, जबकि मिर्चवारा में काम पूरा हो चुका है, केवल लाइन चार्ज नहीं हो सकी है। नेहरूनगर में ट्रांसफार्मर व लाइन का कुछ काम बाकी है, जो इसी माह के अंत तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने 15 फरवरी तक तीनों विद्युत सब स्टेशन का काम पूरा कर बिजली आपूर्ति करने के निर्देश दिए। बिजली चोरी के मामलों की समीक्षा में सख्त हिदायत देते हुए कहा कि कहीं भी बिजली चोरी नहीं होनी चाहिए। चेकिंग के दौरान यदि जरुरत पड़े तो पुलिस की मदद लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अधीक्षण अभियंता पीआर सिंह, अधिशासी अभियंता प्रथम शैलेंद्र कुमार कटियार, अधिशासी अभियंता द्वितीय आकाश सचान, अधिशासी अभियंता मीटर अरविंद गौतम, उपखंड अधिकारी सेकेंडरी वर्क्स झांसी अरविंद कुमार गौतम, सहायक अभियंता मीटर अखिलेश कुमार वर्मा, उपखंड अधिकारी प्रथम आदर्श राज, उपखंड अधिकारी पंचम अनुपम सचान समेत झांसी व ललितपुर के अन्य अधिकारी व अवर अभियंता शामिल रहे।
बिरधा में जगह-जगह केबलों में मिले कट
तकनीकी निदेशक राकेश कुमार गुप्ता दोपहर में बिरधा सब स्टेशन पहुंचे और फीडरों की स्थिति जानी। इसके साथ ही उन्होंने कस्बा बिरधा में बिजली चेकिंग की, जिसमें जगह-जगह घरों में जाने वाली केबलों में मीटर से पहले कट लगे मिले। उन्होंने मीटर रीडरों व विद्युत अभियंता से 31 जनवरी तक ऐसे मामलों में जांच कर पूरी सूची देने और उन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बिरधा के अंतर्गत उन्होंने टेनगा में भी आसान किस्त योजना के शिविर का निरीक्षण किया, जिसमें 12 पंजीकरण कराए गए थे, जबकि 57 हजार रुपये राजस्व वसूली पाई गई। यहां इतने कम पंजीकरण के बाद भी मात्र 6 कनेक्शन काटे गए थे। इस पर उन्होंने ऐसे बकाएदार उपभोक्ताओं की सूची बनाने के निर्देश दिए।

14 मीटरों में गड़बड़ी, चार जगह बिजली चोरी
तकनीकी निदेशक आगरा के नेतृत्व में सोमवार को झांसी व ललितपुर की छह टीमों द्वारा बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें बाहुबलीनगर, चांदमारी क्षेत्र में गलियों में घर-घर जाकर चेकिंग की गई। 210 विद्युत कनेक्शनों की जांच की गई, जिनमें 24 मीटर घरों के अंदर लगे होने पर उन्हें घरों के बाहर दीवारों पर लगाया गया। चार जगह मीटर बाईपास कर बिजली चोरी करते पकड़ा गया, जबकि 14 मीटरों में गड़बड़ी कर बिजली चोरी की संभावना पर मीटरों को निकलवाकर उनकी जांच के लिए मीटर विभाग की लैब में भेजा गया। टीम में सहायक अभियंता आलोक प्रकाश, सहायक अभियंता गौरव शर्मा, चारु यादव, सौरभ निगम, शोभित दीक्षित व अनुपम सचान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed