फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   If you have any complaint, inform the police or dial 112 without any fear: SP

कोई शिकायत होने पर बिना डर के पुलिस या डायल-112 को दें सूचना : एसपी

Tue, 29 Jul 2025 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
If you have any complaint, inform the police or dial 112 without any fear: SP
- मिशन शक्ति अभियान के तहत एसपी ने जीजीआईसी की छात्राओं को किया जागरुक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। किसी प्रकार की कोई शिकायत होने पर बिना डर के पुलिस या डायल-112 को सूचना दें। पुलिस तत्काल सहायता के लिए उपलब्ध होगी। यह बात एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने सोमवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं से कही। एसपी ने छात्राओं से संवाद किया और उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली।

पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने छात्राओं से संवाद करते हुए विद्यालय आने जाने के दौरान किसी के परेशान करने या अन्य कोई परेशानी होने की बात पूछी। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की कोई शिकायत होने पर वह बिना डर के हेल्पलाइन नंबर या डायल-112 को सूचना दें। पुलिस तत्काल उनकी मदद के लिए पहुंच जाएगी। इसके साथ शासन द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण स्वावलंबन के लिए चलाई जा रही विभिन्न विभागों की योजनाओं के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। साथ में विभिन्न हेल्पलाइन नंबर वुमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112 , सीएम हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108, महिला हेल्पलाइन-181, साइबर क्राइम हेल्प लाइन 1930 के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों ने अपने -अपने सर्किल व थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, कस्बा, चौराहों, स्कूलों/कॉलेजों, धार्मिक स्थलों सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर महिला पुलिस कर्मियों के साथ अभियान चलाया। बालिकाओं,छात्राओं व महिलाओं को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed