{"_id":"630e6b9f5eb60b123c23870a","slug":"if-the-father-did-not-pay-the-fee-then-the-daughter-hanged-herself-lalitpur-news-jhs2277560171","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur Student Suicide: पिता ने नहीं दी फीस तो बेटी ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों के उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur Student Suicide: पिता ने नहीं दी फीस तो बेटी ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों के उड़े होश
Wed, 31 Aug 2022 01:27 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 01:27 AM IST
सार
कुछ देर बाद रात करीब नौ बजे जब उसकी मां कमरे में गई तो उसके दरवाजे अटके हुए थे। जैसे ही उसकी मां कमरे में पहुंची तो वहां उसकी बेटी फांसी के फंदे पर लटकते हुए तड़प रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
ललितपुर में कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला सुभाषपुरा में पिता के फीस न देने से नाराज होकर एक बेटी ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। यह देख परिजन और मोहल्ले वालों ने फंदा काटकर उसे उतारा और उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शहर के मोहल्ला सुभाषपुरा निवासी पूजा लखेरा 17 पुत्री संजय लखेरा ने इस वर्ष बारहवीं की परीक्षा पास की है। उसे बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश लेना था। सोमवार को उसने पिता से बीए में प्रवेश के लिए फीस मांगी, लेकिन पिता के पास उस समय रुपये नहीं थे। पिता से उसकी कहासुनी हो गई। जिससे वह नाराज होकर अपने कमरे में चली गई और कमरे में पंखे के सहारे दुपट्टे के फंदे से फांसी लगा ली।
कुछ देर बाद रात करीब नौ बजे जब उसकी मां कमरे में गई तो उसके दरवाजे अटके हुए थे। जैसे ही उसकी मां कमरे में पहुंची तो वहां उसकी बेटी फांसी के फंदे पर लटकते हुए तड़प रही थी। यह देखते हुए उसकी मां जोर से चीखने चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर अन्य परिजन व मोहल्लेवाले दौड़कर अंदर कमरे में पहुंचे और दुपट्टा काटकर पूजा को नीचे उतारा, लेकिन वह बेसुध हो गई।
विज्ञापन
जिस पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के चाचा मनोज लखेरा ने बताया कि उसके पिता एक दुकान पर मंगलसूत्र बनाता है। मृतका दो बहन व एक भाई में बड़ी थी।