फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   If the classrooms are unsafe, do not make your children sit in them

Lalitpur News: विद्यालय की कक्षाएं असुरक्षित हो तो बच्चों को न बैठाएं

Wed, 30 Jul 2025 12:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
If the classrooms are unsafe, do not make your children sit in them
ललितपुर। राजस्थान में स्कूल की छत गिरने से बच्चों की मौत के बाद बेसिक शिक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापक, इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को पत्र जारी करते हुए कहा है कि अगर स्कूल भवन, कक्षा जर्जर हैं तो बच्चों को उसमें न बैठाया जाए। उन्हें किसी सुरक्षित कक्ष में बैठाकर कक्षाओं का संचालन किया जाए।
विज्ञापन

बीएसए रणवीर सिंह ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में करीब ढाई सौ विद्यालयों को जर्जर घोषित किया जा चुका है। इनके ध्वस्तीकरण के लिए नीलामी की प्रक्रिया चल रही है। जर्जर विद्यालयों में कक्षाओं का संचालन नहीं किया जाता है। इन दिनों बरसात का मौसम चल रहा है, इसलिए बच्चों की सुरक्षा को लेकर सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए हैं कि अगर स्कूल भवन, कक्षा जर्जर हैं तो बच्चों को इसमें न बैठाया जाए। विद्यालय की छतों से पानी टपकने, दीवारों में सीलन आने पर भी बच्चों को दूसरी कक्षाओं में बैठाकर पढ़ाया जाए।
विज्ञापन

-----
ये दिए गए निर्देश
- कोई भवन असुरक्षित प्रतीत होता है तो उसमें बच्चों को न बैठाएं।
-जर्जर भवन में ताला लगाकर उसे बंद कर दिया जाए।
-ताला न लगे तो जर्जर भवन पर लाल रंग से निष्प्रयोज्य लिखा जाए।
-मजदूर लगाकर छतों की सफाई कराई जाए, जिससे पानी छतों पर न ठहरे।
-स्कूल में पढ़ाई संभव न हो तो पंचायत भवन या किसी अन्य स्थान पर पढ़ाई कराएं।
------
बारिश के मौसम में बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए सभी प्रधानाध्यापकों, इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को जर्जर भवन, कक्ष या बरामदे में कक्षा का संचालन न करने के निर्देश दिए हैं। स्कूल में पढ़ाई संभव न होने पर पंचायत भवन या किसी अन्य स्थान पर पढ़ाई कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रणवीर सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed