फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Hydrographic survey will be done to detect silt in Sajnam and Rohini

Lalitpur News: सजनाम और रोहिणी की सिल्ट का पता लगाने के लिए होगा हाइड्रोग्राफिक सर्वे

Sun, 20 Jul 2025 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Hydrographic survey will be done to detect silt in Sajnam and Rohini
ललितपुर। सजनाम और रोहिणी बांध में कितनी सिल्ट जमा हो चुकी है। इसका पता करने के लिए बांधों का हाइड्रोग्राफिक सर्वे कराया जाएगा। इसके लिए सिंचाई विभाग ने 84.96 लाख की कार्य योजना बनाई है। यह सर्वे आईआईटी रुड़की के द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन

तहसील महरौनी क्षेत्र में करीब 45 वर्ष पूर्व सजनाम बांध बना था। बांध का जलस्तर 371.20 मीटर है और न्यूनतम जलस्तर 367.20 मीटर है। बांध में कुल 83.50 एमसीएम पानी भंडारण की क्षमता है। इसी प्रकार धसान की सहायक नदी रोहिणी नदी पर वर्ष 1984 में रोहिणी बांध निर्मित हुआ था।
विज्ञापन

बांध का जलस्तर 396.39 मीटर अधिकतम जलस्तर है। 393.00 मीटर न्यूनतम जलस्तर है। बांध में पानी भंडारण करने की क्षमता 12.11 एमसीएम है।
इन दोनों बांधों से कैनाल के जरिए किसानों को सिंचाई व लोगों के लिए पेयजल उपलब्ध कराया जाता है। दोनों बांधों के करीब चालीस वर्ष पुराने होने के चलते वर्तमान समय में इनमें सिल्ट जमा हो गई। जिस कारण से यह दोनों बांध अपनी क्षमता के अनुसार जल संग्रहण नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सभी बिंदुओं को देखते हुए बांध पुर्नवास एवं सुरक्षा के लिए सजनाम व रोहिणी बांध के लिए सिंचाई विभाग ने बाढ़ समीक्षा डिजाइन, हाइड्रोग्राफिक सर्वे, बांध टूटने का मॉडलिंग, सिल्ट और आपातकालीन कार्ययोजना के लिए 84.96 लाख रुपये की कार्ययोजना तैयार की।

यह सर्वे आईआईटी करेगा। इस सर्वे के जरिए यह पता चलेगा कि बांध में कितने मीटर तक सिल्ट जमा हो चुकी है और अन्य सुरक्षा की जानकारी होगी। इस सर्वे की रिपोर्ट को शासन स्तर पर भेजा जाएगा। जिसके बाद शासन इस रिपोर्ट पर आगे का काम करेगा।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार कार्ययोजना स्वीकृति और धनराशि जारी होने के बाद यह सर्वे कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed