{"_id":"60e5ebc98ebc3eec6a72605c","slug":"hut-burned-animal-died-lalitpur-news-jhs1989795153","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में आग लगने से एक गोवंश की मौत, दो झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान में आग लगने से एक गोवंश की मौत, दो झुलसे
विज्ञापन
ललितपुर। तहसील क्षेत्र मड़ावरा अंतर्गत ग्राम पंचायत सोंरई में महामाई मंदिर प्रांगण के सामने एक मकान में आग लगने से एक गोवंश मर गया, जबकि दो झुलस गए। टपरा पूरी तरह से जलकर राख हो गया।
तहसील क्षेत्र मड़ावरा अंतर्गत ग्राम पंचायत सोंरई में महामाई मंदिर प्रांगण के सामने निवासी मकुंदी कुशवाहा के मकान में बुधवार दोपहर अचानक आग लग गई। किसी तरह मोहल्ला के लोगों द्वारा आग बुझाई लेकिन तब तक घासफूस से बने छप्पर में बंधे तीन गोवंश बुरी तरह झुलस गए। जिनमें एक गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गोवंश झुलस गए।
सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्सकों ने घायल गोवंश का उपचार किया। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग लगने की जांच शुरू कर दी। मुकुंदी कुशवाहा ने बताया कि दुर्गा महामाई मंदिर के पास बने सूने मकान में तब आग लग गई, जब वह पूरे परिवार सहित खेत पर काम करने गया था। उसे मोहल्ला के लोगों द्वारा घर में आग लगने की जानकारी मिली। किसी तरह ग्राम प्रधान और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई। छप्पर तले बंधे मवेशियों में एक मर गया और दो बुरी तरह झुलस गए हैं। इसके अलावा घर में रखे लकड़ी-कंडे, भूसा व ग्रहस्थी का सामान भी जल गया।