फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   husband killed by the help of lover

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या

Wed, 16 Dec 2020 08:11 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 08:11 PM IST
विज्ञापन
husband killed by the help of lover
पत्नी व प्रेमी को चिकित्सकीय परीक्षण को ले जाती पुलिस - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बुढ़वार में जाखलौन माइनर (नहर) के किनारे पुलिया के पास युवक का शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतक की पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। युवक की पत्नी और उसका प्रेमी एक ही बेकरी में काम करते हैं।
विज्ञापन

सिद्धन स्थित आईटीआई कॉलोनी ब्लॉक संख्या 22, कमरा नंबर 337 निवासी मनोज निगम (38) पुत्र रामबाबू निगम का मंगलवार की सुबह ग्राम बुढ़वार में जाखलौन माइनर (नहर) किनारे पुलिया के पास रक्त रंजित शव पड़ा मिला था। जिसके सिर, चेहरे और गर्दन पर धारदार हथियार से गहरे घाव थे। पुलिस ने उसकी पहचान शव के पास मिले आधार कार्ड से की थी। कोतवाली पुलिस ने मृतक के भांजे शुभम की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की थी।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर केशवनाथ, एसओजी, सर्विलांस और कोतवाली पुलिस को इस हत्या का खुलासा करने के लिए लगाया गया। जिसके बाद टीम ने शक के आधार पर मृतक पत्नी दीपमाला सक्सेना (35) से कड़ाई से पूछताछ की तो हत्याकांड की गुत्थी सुलझती गई। टीम को छानबीन में पता चला कि मृतक की पत्नी सदनशाह स्थित एक बेकरी में काम करती है और उसके संबंध उसी बेकरी में काम करने वाले जयराम सेन (20) निवासी ग्राम बुढ़वार (हाल सदनशाह के पास) के साथ हो गए थे। इसी के चलते मनोज और उसकी पत्नी में झगड़ा भी होता था। 14 दिसंबर की रात में जयराम अपने दोस्त की मोटरसाइकिल लेकर मनोज के घर गया और कहा कि उसके फूूफा को हार्ट अटैक आया है, भोपाल लेकर जाना है। मनोज किराए की गाड़ी चलाता था, जिस पर वह जयराम की बातों पर विश्वास करके उसके साथ चला गया। ग्राम बुढ़वार के पास स्थित नहर पर गाड़ी रुकवाकर जयराम ने मनोज पर चाकू से हमला करके उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 दिसंबर को प्रभारी कोतवाली बीएस पटेल, एसओजी प्रभारी व सर्विलांस टीम प्रभारी जितेंद्र सिंह चंदेल की टीम ने पुलिस बल के साथ जयराम सेन को मुखबिर की सूचना पर बच्चा जेल के पास से गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पत्नी को भी गिरफ्तार किया गया और दोनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
-----------
इस टीम को मिली सफलता
उक्त हत्याकांड के खुलासा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में प्रभारी कोतवाल वीरेंद्र सिंह पटेल, एसओजी प्रभारी जितेंद्र सिंह चंदेल, इंटेलीजेेंस विंग प्रभारी राजबाबू यादव, उपनिरीक्षक कोतवाली विजेंद्र राठी, उपनिरीक्षक पारूल सिंह चंदेल, एसओजी से शत्रुन्जय सिंह, देवेंद्र कुमार, जायद अली, अमित पाठक, मनमोहन, इमरान साबरी, सर्विलांस टीम से रजनीश चौहान, रविंद्र प्रताप सिंह, अजमत उल्ला, विकास, सलाउद्दीन एवं गजेंद्र सिंह शामिल रहे।

-------
जयराम सेन और मृतक की पत्नी एक बेकरी की फैक्टरी में साथ में काम करते थे, जहां दोनों में प्रेम संबंध हो गए। इसी के चलते जयराम ने मनोज की हत्या कर दी। इसमें जब मनोज ने बचाव किया तो जयराम को भी हाथ में चोट आई थी। इस षड़यंत्र में मृतक की पत्नी का हाथ भी सामने आया है। दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा रहा है।
डॉ. बृजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक।

हत्या का खुलासा करते अपर पुलिस अधीक्षक

हत्या का खुलासा करते अपर पुलिस अधीक्षक- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed