फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Husband also consumed poison after wife consumed poisonous substance

Lalitpur News: पत्नी के जहरीला पदार्थ खाने पर पति ने भी जहर खाया

Wed, 05 Jul 2023 12:37 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Wed, 05 Jul 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Husband also consumed poison after wife consumed poisonous substance
मड़ावरा। विवाह के चार वर्ष बीतने के बाद भी संतान पैदा नहीं होने पर ससुरालीजनों के उत्पीड़न से आजिज आकर विवाहिता ने विषाक्त का सेवन कर लिया। पत्नी के जहर खाने की जानकारी मिलते ही पति ने भी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे जहां महिला की हालत में सुधार बताया गया जबकि उसके पति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मप्र के थाना बड़ागांव अंतर्गत ग्राम सुकलारी निवासी प्रकाश यादव ने बताया कि उसने चार वर्ष पहले अपने बेटी सोनम का विवाह थाना सौजना अंतर्गत ग्राम टीकरा निवासी इंद्रपाल पुत्र राजभान के साथ किया था। विवाह के बाद उसकी बेटी को कोई संतान नहीं हुई जिस पर उसके ससुरालीजन आए दिन इलाज के नाम पर पैसों की मांग करते और बेटी से मारपीट करते थे।
विज्ञापन

आरोप है कि मंगलवार को सोनम की सास ने उसके साथ मारपीट की जिससे आहत होकर सोनम ने विषाक्त का सेवन कर लिया। सोनम के पिता का आरोप है कि सोनम की हालत बिगड़ती देख उसके पति इंद्रपाल भी विषाक्त पदार्थ खा लेने का नाटक कर रहा है। स्वास्थ्य केंद्र में काफी हंगामे के बीच चिकित्सकों ने इंद्रपाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, वहीं सोनम की हालात में सुधार बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed