फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Hundreds of beds will increase with the opening of the new building of the medical college.

Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज का नया भवन शुरू होने से बढ़ेंगे सौ बेड

Fri, 02 Aug 2024 12:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of beds will increase with the opening of the new building of the medical college.
ललितपुर। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के नए भवन में वार्ड शिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी गई। इससे अस्पताल में बेड की कमी दूर हो जाएगी। 100 अतिरिक्त बेड मिल जाएंगे। मरीजों को जमीन पर लेटकर उपचार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के पुराने भवन (जिला अस्पताल) की मरम्मत का कार्य चल रहा है। परिसर में जोरशोर से कार्य शुरू कर दिया गया है। पहले इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब के लिए पैथालॉजी को खाली कर दिया गया है। साथ ही वार्डों की मरम्मत का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। अब मेडिकल काॅलेज को मान्यता मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने सुविधाओं के विस्तार की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अस्पताल के दो वार्डों को नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा। नए भवन के वार्डों में 200 बेड के कक्षों को खोला जाएगा। इससे मरम्मत कार्य वाले वार्डों में परेशानी से जूझ रहे मरीजों को सुविधा मिल जाएगी। साथ ही मरम्मत का कार्य भी ठीक से हो सकेगा।
विज्ञापन


अभी अस्पताल में सिर्फ चार वार्ड हैं
वर्तमान में अस्पताल में चार वार्ड हैं। मरीजों की संख्या अधिक होने से भर्ती होने वाले मरीजों को बेड तक नहीं मिल पाते हैं। ऐसे में जमीन पर लेटकर उपचार कराना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुराने भवन में संचालित दो वार्डों को नए भवन में शिफ्ट कराया जाएगा। इससे मरीजों को पलंग की कमी नहीं होगी। वार्डों की मरम्मत का कार्य भी सुविधा से हो सकेगा। - डॉ. डीनाथ, प्राचार्य, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed