फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ht pole broken, power cut

एचटी पोल टूटा, पांच दिनों से दस गांवों की बिजली गुल

Fri, 10 Sep 2021 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
ht pole broken, power cut
खेत में टूटा पड़ा बिजली का खंभा - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। बाईपास स्थित विद्युत उपकेंद्र से निवाई फीडर का एचटी पोल पांच दिन पहले टूट जाने से करीब 10 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत विभागीय कर्मियों से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने डीएम से पोल बदलवाने और बिजली सप्लाई बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम घटवार सांकली के पास मुख्य हाईटेंशन लाइन का निवाई फीडर पोल रविवार को टूट गया था। इससे क्षतिग्रस्त हुई लाइन के कारण इस फीडर से जुड़े घटवार, सांकली, जामुनधाना, सुरउवा, निवाई, निवाहो, कुमरौल, विजयपुरा, बरौदी सहित 10 गांवों की सप्लाई ठप हो गई। बरसात के मौसम में उमस भरी गर्मी में ग्रामीणों को पांच दिनों से दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आलम यह है कि इन ग्रामीणों को मोबाइल चार्ज कराने के लिए आसपास के गांवों में जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने विभागीय कर्मियों से गुहार लगाई लेकिन पोल की मरम्मत तक नहीं कराई गई। गांव की सड़कों पर कीचड़ होने से रात के अंधेरे में निकलने में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने डीएम से पोल दुरुस्त करवाकर सप्लाई बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचटी लाइन का पोल टूटने की जानकारी मिली है, शुक्रवार को नया पोल लगवाकर बिजली सप्लाई बहाल कराई जाएगी। जगदीश प्रसाद, एसडीओ द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed