{"_id":"60fc6f388ebc3e586e4b732e","slug":"ht-line-ki-chapet-me-aakar-balika-jhulshi-lalitpur-news-jhs2003164181","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन की चपेट में आकर बालिका झुलसी, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन की चपेट में आकर बालिका झुलसी, भर्ती
विज्ञापन
बालिका का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
- फोटो : ???? ????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत पर खेल रही बालिका एचटी लाइन की चपेट में आकर झुलसी
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला गांधीनगर स्थित देवगढ़ चंडी माता मंदिर मार्ग में छत पर खेल रही बालिका पास से निकली हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
मोहल्ला गांधीनगर में देवगढ़ चंडी मंदिर मार्ग निवासी अनन्या पुरोहित (9) पुत्री सुधीर शनिवार की शाम करीब चार बजे अन्य बच्चों के साथ छत पर खेल रही थी और छत के पास एक नीम का पेड़ लगा हुआ है और उस पेड़ की टहनियों से सटकर हाईटेंशन तार निकले हुए हैं। जिससे पेड़ पर करंट आ रहा था। इसी दौरान बालिका ने छत के पास से निकले नीम के पेड़ की टहनियों को छू लिया, जिससे उसमें आ रहे करंट की चपेट में आकर वह छत पर गिर गई। यह देख उसकी मां दौड़ी और अन्य परिजनों को बुलाकर उसे उपचार को जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है।