{"_id":"624756495e40b0611b203e47","slug":"ht-line-giri-lalitpur-news-jhs217825654","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन टूटकर खेत में गिरी, दो एकड़ फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन टूटकर खेत में गिरी, दो एकड़ फसल राख
विज्ञापन
बांसी (ललितपुर)। खेत के ऊपर से निकली जर्जर हाईटेंशन लाइन तेज हवा में टूटकर गिर गई। इससे करीब दो एकड़ खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। खेत मालिक ने बिजली विभाग की लापरवाही से हादसा होने की तहरीर पुलिस को दी है।
थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम पंचायत मुहारा के मौजा खिरिया खुर्द निवासी महेश नारायण गोस्वामी के खेत पर गेहूं की कुछ फसल कट गई और कुछ खेत में खड़ी थी। खेत के ऊपर से बांसी से रायपुर रेलवे लाइन तक 11केवी विद्युत लाइन निकली है, जो काफी जर्जर हालत में है। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे तेज हवा के चलते तार टकराकर खेत में गिरे। जिससे गेहूं की फसल में आग लग गई। आग लगते ही आसपास के खेतों के किसान पानी लेकर आग बुझाने दौड़ पडे़, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि दस मिनट में दो एकड़ फसल जलकर राख हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। अन्यथा आसपास के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल भी आग की चपेट में आ जाती। खेत मालिक का कहना है कि आग से करीब 70 हजार रुपये की फसल का नुकसान हो गया। महेश गोस्वामी की तहरीर पर चौकी इंचार्ज सुरेंद्र कुशवाहा ने मौके पर पहुंच कर घटना का निरीक्षण किया।
खेत के ऊपर से निकली एचटी लाइनों के तारों से हो रहीं घटना
ललितपुर। शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में एचटी लाइनों में सपोर्टिंग लगे न होने से तार टूट कर नीचे गिरने से आग की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। शुक्रवार को खेत में टूटकर गिरे तार में सपोर्टिंग लगी होती तो तार फसल पर नहीं गिरता। हैरत की बात तो यह है कि किसानों की मांग के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी इस ओर गंभीर नजर नहीं आते हैं।