{"_id":"6988ed436dab791c420710e2","slug":"how-to-reach-home-on-holi-reservations-full-in-most-trains-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-151290-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: होली पर कैसे पहुंचेंगे घर, अधिकांश ट्रेनों में आरक्षण फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: होली पर कैसे पहुंचेंगे घर, अधिकांश ट्रेनों में आरक्षण फुल
विज्ञापन
- किसी ट्रेन में फुल तो किसी में लंबी वेटिंग दिख रही
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। त्योहारों पर ट्रेनों में सफर करना मुश्किल हो रहा है। आलम यह है कि होली पर अभी से अधिकांश सीटों पर आरक्षण फुल हो गया है, जो ट्रेनें रह गई हैं। उनमें लंबी वेटिंग घर जाने वालों को परेशान कर रही है। कानपुर, लखनऊ और गोरखपुर को जाने वाली कई ट्रेनों में अभी से एक-एक सीट को लेकर मारामारी मची है।
होली के त्योहार पर लखनऊ, गोरखपुर की ओर जाने वाली अधिकांश ट्रेनों में आरक्षण फुल चल रहे हैं। इनमें साबरमती एक्सप्रेस एक से पांच मार्च तक स्लीपर क्लास और थर्ड एसी में आरक्षण फुल है, जबकि कुशीनगर में एक से पांच मार्च तक सभी श्रेणी के कोचों में आरक्षण फुल है। इसी प्रकार इंदौर पटना की भी यही स्थिति है। इसमें भी एक मार्च से पांच मार्च तक कोई आरक्षण रिक्त नहीं है। जबकि पुष्पक एक्सप्रेस में स्लीपर श्रेणी में आरक्षण फुल है। जबकि इसमें थर्ड एसी में 22 से 26 और द्वितीय श्रेणी एसी में 12 तक प्रतीक्षारत आरक्षण चल रहा है। वहीं, दिल्ली की ओर जाने वाली हीराकुंड एक्सप्रेस में एक से चार मार्च तक आरक्षण फुल चल रहा है और इसमें किसी भी श्रेणी में टिकट की बुकिंग बंद हो गई है। इसी प्रकार सचखंड एक्सप्रेस में दिल्ली जाने के लिए एक से पांच मार्च तक स्लीपर श्रेणी में आरक्षण फुल चल रहा है, जबकि एसी श्रेणी में दस से पंद्रह तक वेटिंग चल रही है। इसी प्रकार समता, छत्तीसगढ़, अमृतसर एक्सप्रेस, दक्षिण और मालवा एक्सप्रेस में भी स्लीपर श्रेणी में भी होली के समय जगह नहीं मिल रही है। जबकि एसी श्रेणी में वेटिंग चल रही है। वहीं हरिद्वार की जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस में एक से तीन मार्च तक सभी श्रेणी में पचास से अधिक वेटिंग चल रही है।
0000000
रोडवेज बसों का भी टोटा
जनपद में परिवहन डिपो का संचालन शुरू न होने से रोडवेज बसों की काफी कमी है। आलम यह है कि जनपद मुख्यालय से झांसी तक चार बसें चल रहीं हैं इनमें से एक बस लखनऊ तक जाती है लेकिन त्योहार पर ट्रेनों में जगह न होने से बसों में भी काफी भीड़ होगी। जिससे सफर सुहाना होना मुश्किल है।