फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   House tax recovery teams will visit door- to-door

गृहकर वसूली को डोर-टू-डोर पहुंचेंगी टीमें

Fri, 05 Jun 2015 11:21 PM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
ललितपुर/ ब्यूरो Updated Fri, 05 Jun 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
ललितपुर। नगर पालिका का गृहकर विभाग तेजी से गृहकर वसूलने के लिए शनिवार से
विज्ञापन
डोर-टू-डोर अभियान चलाने जा रहा है। इसके अंतर्गत नगर पालिका कर्मी एक माह सात दिन तक घर- घर जाकर दरवाजा खटखटाएंगे।


छब्बीस वार्डों वाली नगर पालिका परिषद की सीमा के अंतर्गत करीब सवा दो लाख की आबादी निवास करती है। वर्ष 2009-10 के आंकड़ों के अनुसार नगर में 23,644 भवन बने हुए थे, लेकिन वर्तमान में भवनों की संख्या 28 हजार से अधिक पहुंच गई है। नगर में बड़ी संख्या में ऐसे भवन स्वामी हैं जो अपने गृहकर का समय से भुगतान नहीं करते हैं। यही कारण है कि नगर सीमा में रहने वाले अधिकांश भवन स्वामियों पर गृहकर की करीब 40 लाख रुपए बकायेदारी चली आ रही है। इसको वसूलने के लिए नगर पालिका ने रणनीति तैैयार कर ली है।

करीब 12 कर संग्राहकों के साथ अन्य कर्मचारियों को मिलाकर डोर-टू-डोर अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है। इसके अंतर्गत एक माह सात दिन तक नगर पालिका के कर्मचारी गृहकर बकायेदारों के घर पर दस्तक देंगे और दरवाजा खटखटाकर अपने करों को अदा करने की बात कहेंगे।


कर निर्धारण अधिकारी अनिल कुमार अरुण व गृहकर विभाग के वरिष्ठ कर्मचारी अभिषेक कुमार चौबे की मानें तो गृहकर विभाग से अधिक से अधिक वसूली का लक्ष्य रखा है। इसके लिए चार टीमें बनाई गई हैं। एक टीम में चार कर्मचारी रखे गए हैं। यह कर्मचारी लोगों के घर पहुंचेंगे।



वार्ड 18 व 20 से होगी शुरुआत
गृहकर वसूली अभियान वार्ड नंबर 18 व 20 से शुरू होगा। इसमें चार-चार कर्मचारियों की दो टीमें उतारी जाएंगी जो संकरी गलियों के साथ अन्य स्थान पर रह रहे भवन स्वामियों से गृहकर वसूल करके रसीद देंगी।  अभियान को गति देने के लिए कर निर्धारण अधिकारी भी वसूली अभियान में उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed