{"_id":"5e78f71f8ebc3e6fcb3254a0","slug":"hotel-owner-is-not-information-stay-forein-people-lalitpur-news-jhs163148214","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी या अन्य राज्यों से आकर ठहरने वालों की सूचना नहीं दे रहे होटल संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी या अन्य राज्यों से आकर ठहरने वालों की सूचना नहीं दे रहे होटल संचालक
विज्ञापन
ललितपुर। शहर में विदेशियों या फिर अन्य राज्यों से आकर होटल में ठहरने वाले लोगों की सूचना होटल संचालकों द्वारा छिपाई जा रही है। ऐसे में कोरोना वायरस को लेकर शहर में खतरा बढ़ जाएगा। यह तो गनीमत है कि शहर में अब तक कोई व्यक्ति कोरोना वायरस से पीड़ित नहीं है।
जिला प्रशासन द्वारा लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जितना आगाह किया जा रहा है, शहर के कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो थोड़े से लालच में आकर अपने साथ दूसरों की सेहत से भी खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसा ही मामला सोमवार को उस समय सामने आया जब जिला प्रशासन को एक होटल में तीन विदेशियों के ठहरने की सूचना मिली।
जानकारी लगते ही अधिकारियों के साथ पुलिस अमला होटल में पहुंचा तो होटल संचालक की लापरवाही सामने आ गई। ऐसे में साफ हो गया कि होटल संचालक ने विदेशियों के आने और होटल में ठहरने की सूचना को जिला प्रशासन से छिपाया, जबकि पूरा देश कोरोना वायरस जैसी बीमारी के संकट से लड़ रहा है। जिला व पुलिस प्रशासन हर रोज लोगों को इस खतरनाक बीमारी से बचाव के बारे में लगातार जानकारी दे रहा है। इसके बाद भी होटल संचालकों द्वारा इतनी बड़ी लापरवाही बरती जा रही है और विदेशियों के ठहरने की जानकारी छिपाई गई।
विज्ञापन
ऐसे में शहर में और भी होटल शक के दायरे में आ गए हैं कि कहीं अन्य होटलों में भी तो विदेशी नहीं ठहरे थे। यदि ठहरे हैं तो कहां और कितने विदेशी आए हैं। इसकी जांच होनी चाहिए। होटलों में आने वालों पर कड़ी नजर व सख्ती की जरुरत है।