फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Hot air balloon was the center of attraction in Bundelkhand Gaurav Mahotsav

Lalitpur News: बुंदेलखंड गौरव महोत्सव में हॉट एअर बैलून रहा आकर्षण का केंद्र

Mon, 29 Jan 2024 01:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Hot air balloon was the center of attraction in Bundelkhand Gaurav Mahotsav
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बुंदेलखंड गौरव महोत्सव का शुभारंभ तुवन मंदिर प्रांगण से किया गया। यहां हॉट एअर बैलून रवाना किया तो देवगढ़ में स्कूली बच्चों ने अपनी प्राचीन धरोहर को देखा। साथ ही सुम्मेरा तालाब में वाटर स्पोटर्स का आनंद उठाया। अन्य प्रदेशों के कलाकारों ने आल्हा गायन, भजन संध्या एवं यूफोरिया बैंड जैसे कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।
सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि बुंदेलखंड एक बड़े भूभाग में है। बुंदेलखंड की परंपराएं, विरासतें, रीति-रिवाज एवं धरोहरें स्वयं में विशेष महत्व रखती हैं, जिनके दर्शनार्थ देश-विदेश के पर्यटकों का आवागमन होता है। इस क्षेत्र में पर्यटन की संभावना के विकास हेतु मुख्यमंत्री ने सात जनपदों झांसी, जालौन, ललितपुर, चित्रकूट, हमीरपुर, बांदा और महोबा में बुंदेलखंड गौरव महोत्सव मनाने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि बुंदेलखंड गौरव महोत्सव गौरव की बात है। इस महोत्सव के अंतर्गत तुवन प्रांगण में हॉट एयर बैलून, योग एवं देवगढ़ में हेरिटेज वाक तथा सुमेरा तलब स्थित वोट क्लब पर वाटर स्पोर्ट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, जिलाध्यक्ष भाजपा राजकुमार जैन, जिला न्यायाधीश चंद्रोदय कुमार, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

---------------
एलईडी डिस्प्ले से दिखाया गया बुंदेलखंड का इतिहास
तुवन प्रांगण में एलईडी डिस्प्ले के माध्यम से बुंदेलखंड के गौरवशाली इतिहास, प्राचीन किलों व संस्कृति के बारे में बताया गया। अन्य जिलों के ऐतिहासिक स्थल भी दिखाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------------
हॉट एअर बैलून का लिया लोगों ने लुत्फ
सुबह व शाम को हॉट एअर बैलून के माध्यम से शहर का दृश्य लोगों को दिखाया गया। लोगों ने इस बैलून में बैठकर शहर को करीब पचास फीट की ऊंचाई से देखा। जनप्रतिनिधियों ने भी इसका आनंद लिया।

-------------
फोटो-33
वाटर स्पोर्ट के दौरान पलटी नाव, हादसा टला
युवाओं ने वाटर स्पोर्ट का सुम्मेरा तालाब में आनंद उठाया। उन्होंने विभिन्न प्रकार की स्पोर्ट नौकाओं से तालाब में करतब दिखाए। इस दौरान एक नौका पलट जाने से उसमें सवार लोग लाइव जैकेट के चलते सुरक्षित बाहर निकल आए।
--------------
शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
तुवन मंदिर प्रांगण में बुंदेली कलाकारों ने राई लोक नृत्य व गायन की प्रस्तुति दी तो उत्तराखंड के कलाकारों ने छैलिया लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। बुंदेली लोक गायन अभिलाषा वर्मा ने प्रस्तुत किया। इन कार्यक्रमों को लुत्फ लोगों ने देर रात तक उठाया। वालीवुड गायक सलमान इलाही के गीतों की देर रात तक धूम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed