{"_id":"65de4f69dbe0bfc8c4059a8b","slug":"hostel-will-be-built-for-girl-students-of-kasturba-vidyalaya-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-111015-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं के लिए बनेगा छात्रावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं के लिए बनेगा छात्रावास
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं के लिए जखौरा में छात्रावास और एकेडमिक ब्लॉक का निर्माण 4.17 करोड़ की लागत से कराया जाएगा। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग इसके लिए डीपीआर तैयार करने में जुट गया है।
बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से तमाम जतन किए जा रहे हैं। यहां छह ब्लॉकों में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हैं। इनमें कक्षा छह से आठ तक की छात्राओं को मुफ्त आवासीय शिक्षा दी जा रही है। आठवीं उत्तीर्ण करने के बाद रहने की समस्या आदि के कारण कई छात्राएं आगे की शिक्षा से वंचित हो जाती थीं। इस समस्या को देखते हुए इंटर तक की शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए विद्यालयों का उच्चीकरण कराया जा रहा है। अब जखौरा में छात्रावास और एकेडमिक ब्लाक का निर्माण कराया जाएगा। एकेडमिक ब्लॉक व छात्रावास आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। निर्माण के लिए शासन ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को कार्यदायी संस्था नामित किया है।
-- -- -- -- -
विद्यालयों में सौ-सौ सीटें हैं निर्धारित
शैक्षिक दृष्टि से पिछड़े जिले के छह ब्लाकों में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खोले गए हैं। इनमें सौ-सौ सीटें निर्धारित की गई हैं। 75 प्रतिशत सीट पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक वर्ग की बालिकाओं के लिए निर्धारित हैं, जबकि 25 प्रतिशत सीट सामान्य वर्ग की गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की बालिकाओं के लिए हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
जखौरा में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं के लिए छात्रावास और एकेडमिक ब्लाक का निर्माण 4.17 करोड़ की लागत से कराया जाएगा। इसके लिए डीपीआर तैयार कराया जा रहा है। जल्द ही निर्माण शुरू हो जाएगा।
इं. स्वर्ण सिंह, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग
-- -- -- -- -
शासन की ओर से इसके निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को नामित किया गया है।
हरिकेश यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी