{"_id":"635c13500381ae1b88563f9d","slug":"hope-raised-on-deputy-chief-minister-s-visit-development-of-the-district-will-happen-lalitpur-news-jhs231736457","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम के दौरे को लेकर जनपदवासियों ने लगाई विकास की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम के दौरे को लेकर जनपदवासियों ने लगाई विकास की आस
विज्ञापन
ललितपुर। उपमुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जनपदवासियों को उम्मीद है कि विकास कार्य होंगे। जनपदवासी आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। कई ग्रामीण क्षेत्र ऐसे है जहां आज भी लोग सड़क, बिजली, पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को रोजगार न मिलने के कारण पलायन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। डिप्टी सीएम के कारण जनता को इनसे और भी उम्मीदें लगी हुई हैं। इसके साथ डिप्टी सीएम के दौरे पर जनपद को क्या सौगात मिलती है और जनपद के जनप्रतिनिधि जनपद के विकास के लिए क्या-क्या मांग रखते हैं। इस पर जनपदवासियों की नजरें रहेंगी।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को जनपद के दौरे पर आ रहे हैं। कार्यक्रम के अनुसार डिप्टी सीएम रात्रि विश्राम भी जनपद में ही करेंगे। डिप्टी सीएम के जनपद दौरे और रात्रि विश्राम करने को लेकर जहां जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। सब कुछ ठीक-ठाक दिखाने के प्रयास में प्रशासन लगा हुआ है। वहीं, दूसरी तरफ जनपदवासी किसी विकास परियोजना, बेरोजगारों के लिए रोजगारपरक योजना, कल-कारखाना सहित मूलभूत सुविधाओं सड़क, बिजली, पानी, परिवहन की सौगात मिलने की उम्मीद लगाए हुए है। इतना ही नहीं ग्रामीण क्षेत्र के लोग गांव में ही रोजगार उपलब्ध होने की आस लगाए हुए है।
महरौनी विधानसभा क्षेत्र से विधायक और शासन में श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ ने बताया कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से वह विकास की कई मांग करेंगे। जिसमें नाराहट को ब्लॉक का दर्जा देने, नाराहट व बालाबेहट में विद्युत पावर हाउस निर्माण, गौना हाइवे से नाराहट होते हुए महरौनी तक 30 किलोमीटर तक सड़क चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण, शहजाद नदी पर पुल, सुरईघाट के रास्ते पंचमुखी हनुमान मंदिर होते पनारी जाने वाली सड़क और पुल का निर्माण करने की मांग रखेंगे।
विज्ञापन
सदर विधानसभा सीट से विधायक रामरतन कुशवाहा ने बताया कि डिप्टी सीएम से वह तालबेहट क्षेत्र में होने वाले उत्पाद अदरक, अरबी के लिए प्लांट, जनपद में ब्लॉकों की संख्या बढ़ाने, शहजाद पुल निर्माण, विद्यालय की मांग रखेंगे। इसके साथ जनपदवासियों के लिए रोजगार की संभावनाओं के लिए किसी बड़ी परियोजना की मांग उनके द्वारा की जाएगी।
जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन ने बताया कि जनपद के जनप्रतिनिधियों द्वारा जनपद के विकास के लिए जो भी मांगे डिप्टी सीएम के समक्ष रखी जाएंगी। वह उनका समर्थन करेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने बताया कि डिप्टी सीएम से उनकी प्रमुख मांग पूराकलां क्षेत्र में इंटर कॉलेज का निर्माण, पाली में सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के निर्माण, तालबेहट में खाद्य प्रसंस्करण बनाने की मांग सहित जनपद के अन्य विकास योजनाओं की मांग रखी जाएगी।
नगर पालिका अध्यक्ष रजनी साहू ने बताया कि वह डिप्टी सीएम से शहर के बीचों-बीच से गुजरी सिंचाई विभाग की छोटी नहर के सौंदर्यीकरण करने और इसे पर्यटन के रूप में बनाए जाने की मांग रखेंगी। इसके साथ साथ वह शहर की खस्ताहाल हो चुकी सड़कों का निर्माण कराए जाने की मांग रखेंगी।