फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Hope raised for early construction of airport

Lalitpur News: हवाई अड्डे के शीघ्र निर्माण की जगी आस

Thu, 25 Jan 2024 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Hope raised for early construction of airport
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। प्रदेश सरकार ने हवाई अड्डा निर्माण का निर्णय लिया है। प्रशासन ने बची हुई भूमि के अधिग्रहण का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। इस परियोजना में 20 लोगों की करीब ढाई एकड़ भूमि का अधिग्रहण होना है।
हवाई अड्डा निर्माण के लिए भूमि की खरीद 2021 से शुरू हुई, कुल 390 एकड़ भूमि क्रय की जानी थी। 226 एकड़ भूमि निजी कृषकों की व अन्य ग्राम सभा की थी। अब तक करीब 221 एकड़ भूमि क्रय हो चुकी है, बाकी करीब पांच एकड़ भूमि जो 20 लोगों के नाम दर्ज है, उसके अधिग्रहण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। 10 लोग ऐसे हैं, जिनका मालिकाना हक को लेकर विवाद है। वहीं, अन्य लोग ऐसे हैं, जिनका पता ही नहीं चल रहा है। ऐसे सभी व्यक्तियों की भूमि का अधिग्रहण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। शासन से इसे मंजूरी मिलते ही इन लोगों की भूमि अधिग्रहीत कर ली जाएगी।
विज्ञापन

--------------
50 लोगों को मिल चुके प्लाट के बदले प्लाट
इस परियोजना में कुछ ऐसे भी थे, जिन्होंने प्रशासन के सामने प्रस्ताव रखा कि उन्हें भूमि के बदले भूमि दी जाए। ऐसे पचास लोगों को शहर की सीमा के बाहर प्लाट दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
हवाई अड्डा बनने से बल्क ड्रग पार्क निर्माण का मार्ग होगा सुगम
हवाई अड्डा बनने से बल्क ड्रग पार्क निर्माण का मार्ग सुगम हो जाएगा। ड्रग पार्क में आमंत्रित फार्मा कंपनी को आने जाने के लिए हवाई मार्ग की जरूरत होगी, क्योंकि दवाइयों के निर्माण के लिए कई केमिकल विदेश से आते हैं।
---------------
हवाई अड्डा निर्माण के लिए जो बची भूमि है, उसका अधिग्रहण किया जाएगा। इस संबंध में प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है।
अमित कुमार भारतीय, उपजिलाधिकारी ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed