{"_id":"66f86c2d17ce885870094bd9","slug":"hope-raised-for-construction-of-major-road-expenditure-finance-committee-asked-for-report-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-121594-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: प्रमुख मार्ग के निर्माण की जगी उम्मीद, व्यय वित्त समिति ने मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: प्रमुख मार्ग के निर्माण की जगी उम्मीद, व्यय वित्त समिति ने मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। लंबे समय से निर्माण की राह देख रहा मुख्य मार्ग जल्द ही बनाया जाएगा। शासन स्तर पर सड़क के निर्माण के लिए व्यय वित्त समिति की बैठक में इसे शामिल किया गया है। सड़क की चौड़ाई समेत अन्य बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। रिपोर्ट जल्द ही समिति को भेजी जाएगी।
शहर में बड़ी पानी की टंकी से घंटाघर, नदीपुरा होकर नेहरूनगर से गोविंदसागर बांध तिराहा हाईवे को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग डेढ़ दशक से मरम्मत की राह देख रहा है। हिचकोलों के कारण दो पहिया वाहन से चलना दुश्वार हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा था। सांसद अनुराग शर्मा व सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजने के साथ मिलकर सड़क निर्माण की मांग की थी।
अब शासन के व्यय वित्त समिति की बैठक में यह सड़क शामिल हो गई है। समिति ने विभाग से रिपोर्ट मांगी है। सड़क निर्माण में आने वाले भवन, बिजली के खंभे, चौड़ाई, डिवाइडर निर्माण समेत अन्य बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है। अधिकारियों का कहना है कि दो दिन में रिपोर्ट तैयार कर समिति को भेजी जाएगी। जल्द ही शासन से स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
-- -
समिति द्वारा मांगी गई रिपोर्ट तैयार की जा रही है। शासन से स्वीकृति मिलने पर निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
- राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग